Fish Pond Tips: कामयाब मछली पालन के लिए जरूरी है तालाब में बांध सिस्टम

Fish Pond Tips: कामयाब मछली पालन के लिए जरूरी है तालाब में बांध सिस्टम

Fish Pond Tips तालाब में किए जाने वाले मछली पालन का मुनाफा मछली के वजन पर निर्भर करता है. मछली की ग्रोथ जितनी तेजी से होगी तो उसका वजन उतना ही ज्यादा होगा. वजन ज्यादा होगा तो दाम भी उतना ही ज्यादा मिलेगा. लेकिन मछली का वजन तब बढ़ेगा जब तालाब का पानी स्वच्छ रहे और तालाब में मछली को तैरने के लिए भरपूर जगह मिले.  

तालाब बनाने में सरकार करेगी मददतालाब बनाने में सरकार करेगी मदद
नासि‍र हुसैन
  • New Delhi,
  • Apr 02, 2026,
  • Updated Apr 02, 2026, 9:45 AM IST

मछली पालन के लिए बनाए जाने वाले तालाब में बांध का रोल बहुत खास होता है. इसीलिए कहा जाता है कि बांध इतना मजबूत होना चाहिये कि वह पानी के दबाव को सह सके. यहां तक की बरसात के दिनों में होने वाले जलभराव के दबाव को भी सह सके. तालाब से पानी के रिसाव को रोक सके. इसलिए नए तालाब के ही नहीं, चालू तालाब के बांध की देखरेख भी अच्छी तरह से करते रहना चाहिए.  बांध ऐसा होना चाहिए कि तालाब का पानी बाहर न जाए और बाहर का गंदा पानी तालाब में न आए. इसलिए तालाब की खड़ी खुदाई नहीं करनी चाहिए.

सिर्फ तालाब निर्माण के वक्त ही नहीं चालू तालाब के बांध का भी बहुत ख्याल रखना चाहिए. मत्स्य निदेशालय, रांची, झारखंड (Jharkhand) मछली पालकों को सलाह देता है कि तालाब के जलक्षेत्र को नापने के बाद चारों तरफ पांच से सात फीट जमीन वर्म (Berm) के रूप में छोड़कर बांध बनाया जाय, जिससे बांध की मिट्टी के कटाव को रोककर तालाब में जाने से रोका जा सके.

बांध बनाने के लिए जरूरी हैं ये टिप्स 

  • तालाब के आसपास पेड़-पौधों को जड़ समेट हटा देना चाहिए. 
  • तालाब निर्माण शुरू करने से पहले उस जमीन को चिन्हि त करें जहां खुदाई होनी है. 
  • जमीन वर्म (Berm) का की जगह और बांध निर्माण की जगह भी चिन्हित कर लेनी चाहिए. 
  • बांध तैयार करने से पहले चिन्हित जगह पर से घास, जंगली पौधों को हटा दें. 
  • मुमकिन हो तो बांध बनाने से पहले उस जगह ट्रैक्टर या हल से जुताई कर मिट्टी डाल दें. 
  • तालाब के पानी का निकास जिस तरफ ज्यादा हो वहां बांध ज्यादा चौड़ा और मजबूत बनाना चाहिए.
  • बांध पर परत-दर-परत मिट्टी डालनी चाहिये और उसे दबाते रहना चाहिये.
  • बांध की ऊंचाई जितनी चौड़ी हो उसी के मुताबिक दोनों ओर की ढलान रखें. 
  • बांध की ऊंचाई अगर 4-5 फीट हो तो चौड़ाई भी कम से कम 4-5 फीट रखनी चाहिये. 
  • बांध के अन्दर का ढलान 1:1.5 रखना चाहिये, अगर बांध पर वाहन चलना हो तो ऊंचाई की चौड़ाई 8 से 10 फीट रखी जा सकती है.
  • तालाब से पानी का रिसाव रोकने के लिये बांध के अन्दर चिकनी मिट्टी की परत बनानी चाहिए. 
  • तालाब का ढालान (Slope) 1:1.5 या 1:2 (ऊंचाई: आधार) अनुपात में होना चाहिये. 

Meat Production: पश्च‍िम बंगाल नहीं, UP को द‍िया गया मीट उत्पादन में नंबर वन बनने का टॉरगेट 

PDFA: ये हैं 80 और 30 लीटर दूध देकर ट्रैक्टर जीतने वालीं गाय-भैंस, गांव में हो रहा स्वागत

MORE NEWS

Read more!