यूपी में बारिश को लेकर IMD का आया बड़ा अपडेट, जानिए 14 सितंबर को आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

यूपी में बारिश को लेकर IMD का आया बड़ा अपडेट, जानिए 14 सितंबर को आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

UP Weather Today: राजधानी लखनऊ के माैसम में सोमवार बदलाव आ सकता है. माैसम विभाग का कहना है कि देर शाम बादलों की सक्रियता बढ़ सकती है और मंगलवार को राजधानी में हल्की बारिश की परिस्थितियां बन सकती है. रविवार को अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री की बढ़त के साथ 34 डिग्री सेल्सियस रहा.

Advertisement
यूपी में बारिश को लेकर IMD का आया बड़ा अपडेट, जानिए 14 सितंबर को आपके शहर में कैसा रहेगा मौसमयूपी में अगले दो दिन बारिश के आसार बेहद कम

उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना कम है, जिससे तापमान में हल्की वृद्धि और उमस बढ़ेगी. हालांकि, दो दिनों बाद कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) से मिली जानकारी के मुताबिक, 14 सितंबर यानी सोमवार को अगले दो-तीन दिन यूपी के तराई, मध्यांचल और पूर्वी हिस्से में छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिलेगी. तराई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. बारिश की गतिविधियां कम होने के साथ तापमान में धीरे-धीरे हल्की बढ़ोतरी होगी. इससे दिन में उमस वाली गर्मी का असर बढ़ सकता है. रविवार को सोनभद्र, वाराणसी, नजीबाबाद, झांसी आदि जिलों में छिटपुट बारिश देखने को मिली थी. 

लखनऊ में बारिश के आसार नहीं

राजधानी लखनऊ के माैसम में सोमवार बदलाव आ सकता है. माैसम विभाग का कहना है कि देर शाम बादलों की सक्रियता बढ़ सकती है और मंगलवार को राजधानी में हल्की बारिश की परिस्थितियां बन सकती है. रविवार को अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री की बढ़त के साथ 34 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री की बढ़त के साथ 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. हालांकि, इस दौरान भी प्रदेशभर में व्यापक बारिश के आसार नहीं हैं.

मौसम में ऐसे आया बड़ा बदलाव

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव क्षेत्र पिछले 24 घंटे में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा. यह दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तट को पार करते हुए अब दक्षिणी छत्तीसगढ़ के ऊपर केंद्रित हो गया है. इसके साथ ही मानसूनी द्रोणी भी अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर मध्य भारत की तरफ खिसक गई है.

उमस और गर्मी बढ़ने की संभावना

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मौसम तंत्र की मौजूदा स्थिति को देखते हुए अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश में कोई प्रभावी बारिश होने की संभावना नहीं है. इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कुछ समय के लिए आंशिक बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन आगे चलकर इसमें फिर धीरे-धीरे कमी आने का अनुमान है. यानी फिलहाल यूपी के लोगों को लगातार बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन इसके बदले उमस और गर्मी का असर बढ़ने की संभावना है.

ये भी पढ़ें-

दक्षिण गुजरात में महीनेभर बाद झमाझम बारिश, कई जिलों में किसानों के चेहरे खिले

35 दिन का सूखा झेलकर 4 मोठ किस्‍मों ने साबित की ताकत, सफल हुआ CAZRI जोधपुर का प्रयोग!

POST A COMMENT