यूपी के 66 जिलों में आंधी-बारिश को लेकर अलर्टउत्तर प्रदेश के मौसम का मिजाज अगले 24 घंटे के भीतर बदलने वाला है. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ से मिली जानकारी के मुताबिक, 29 जून यानी सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं और छिटपुट बारिश के आसार हैं. वहीं 30 जून से प्रदेश में मॉनसूनी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है. यूपी में कैसा रहेगा मौसम यहां जानिए पल-पल की लेटेस्ट अपडेट. IMD के अनुसार, मॉनसून के सक्रिय होने के साथ ही प्रदेश भर में अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है. इससे प्रदेश में पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. वहीं आगरा, मेरठ, हापुड़, जालौन, झांसी, हमीरपुर, जालौन और महोबा में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
राजधानी लखनऊ में आज सुबह हल्की बारिश हुई. वहीं, रिमझिम बारिश के बाद हवा भी चलने लगी. इससे उमसभरी गर्मी से राहत मिली है. जबकि आसमान में बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा.
मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार के लिए प्रदेश के 66 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. इसके अलावा कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है. उन्होंने बताया कि जुलाई के पहले सप्ताह में पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश के संकेत हैं. वहीं 29 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गंभीर लू चलेगी, लेकिन इसके साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाले झोंके भी आएंगे.
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ और मथुरा वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है.
वहीं, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.
ये भी पढ़ें-
अल नीनो का खरीफ फसलों पर कितना पड़ेगा असर? बुवाई के बाद बढ़ी किसानों की चिंता
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today