UP Weather Today: यूपी में अगले 4 दिन तक तूफानी बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया बड़ा अपडेट

UP Weather Today: यूपी में अगले 4 दिन तक तूफानी बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया बड़ा अपडेट

UP Me Aaj Ka Mausam: राजधानी लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में आज सुबह से बादल छाएं हुए है. इसी क्रम में पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ लखनऊ के अलीगंज में 78.4 मिमी की भारी बारिश के साथ इस सीजन की सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई.

Advertisement
UP Weather Today: यूपी में अगले 4 दिन तक तूफानी बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया बड़ा अपडेटयूपी में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है. प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर जारी है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली तो वहीं कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के लखनऊ केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, 7 जुलाई यानी शुक्रवार को यूपी के कई जिलों  में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं भी चल सकती है. तो चलिए हम आपलोगों को बताते हैं कि 7 जुलाई को प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा. 

10 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी

लखनऊ के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि गंगा के मैदानी इलाकों में मॉनसून के तेज होने से बड़े पैमाने पर बारिश होने की संभावना है. 7 और 8 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है, और 9 व 10 अगस्त को दोनों क्षेत्रों में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. 

सिंह ने बताया कि प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी भाग पर ऊपरी क्षोभ मंडल तक विस्तृत एवं निचले क्षोभ मंडल में दक्षिण-पश्चिमी भाग अलग-अलग चक्रवाती परिसंचरणों के प्रभाव से गंगा के मैदानी क्षेत्रों में सुदृढ़ मानसूनी प्रवाह के दृष्टिगत आगामी 4 दिनों तक भारी वर्षा होने की संभावना है.

यूपी के इन जिलों में आज मूसलाधार बारिश का अलर्ट

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि आज रामपुर, सहारनपुर, बहराइच, महाराजगंज, कुशीनगर, मेरठ, पीलीभीत, मथुरा, आगरा, गोंडा, सिद्धार्थ नगर, देवरिया, सोनभद्र, बलरामपुर, हमीरपुर, कौशांबी, झांसी, महोबा, बांदा, सोनभद्र, ललितपुर और झांसी में बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे. वहीं, आज लखनऊ में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा.

लखनऊ में सीजन की सर्वाधिक 78.4 मिमी बारिश 

उन्होंने बताया कि राजधानी लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में आज सुबह से बादल छाएं हुए है. इसी क्रम में पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ लखनऊ के अलीगंज में 78.4 मिमी की भारी बारिश के साथ इस सीजन की सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई. मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पिछले 3-4 दिनों के दौरान प्रदेश में हुई व्यापक वर्षा के परिणामस्वरूप प्रादेशिक वर्षा विचलन -29% से घटकर -21% रह गया जो सामान्य श्रेणी (-19 से +19%) से मात्र 2% कम है. बता दें कि मॉनसून की यह बारिश धान और खरीफ की अन्य फसलों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें-

PHOTOS: बारिश ने बदली यूपी की तस्वीर, शहरों में जलभराव तो खेतों में खुशहाली

लगातार तीसरे दिन हुई बारिश से खिले किसानों के चेहरे, धान की फसल को मिली नई जान

POST A COMMENT