Weather News: पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदल सकता है मौसम, उत्तर भारत में बारिश की संभावना

Weather News: पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदल सकता है मौसम, उत्तर भारत में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, आज देश की राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो आज दिल्ली में  32 डिग्री पर दर्ज किए जाने की संभावना है. इसी के साथ देश की राजधानी दिल्ली में 1 मार्च को बारिश की भी संभावना जताई गई है.

Advertisement
Weather News: पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदल सकता है मौसम, उत्तर भारत में बारिश की संभावनापहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण बदल सकता है मौसम

देश के अधिकांश राज्यों में गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है. फरवरी के महीने से ही लोग गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं. कुछ राज्यों में, तापमान 35 से 37 डिग्री तक के बीच पहुंच गया है. इस बीच, मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि 28 फरवरी से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगी, जो पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित करेगा. आईएमडी के अनुसार, 28 फरवरी से 02 मार्च तक कई पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश या बर्फबारी की गतिविधियां देखी जा सकती हैं. वहीं यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिल सकती है.

देश की राजधानी दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, आज देश की राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो आज दिल्ली में  32 डिग्री पर दर्ज किए जाने की संभावना है. इसी के साथ दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. 01 मार्च को राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है.

ये भी पढ़ें: कृष‍ि क्षेत्र में कार्बन क्रेड‍िट कारोबार की एंट्री, कमाई के साथ-साथ अब ग्लोबल वार्म‍िंग भी कम करेंगे क‍िसान

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज मौसम गर्म रह सकता है. तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. लखनऊ में आज (मंगलवार) आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. गाजियाबाद के बारे में बात करते हुए, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री पर दर्ज किया जा सकता है. गाजियाबाद भी आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं.

POST A COMMENT