मॉनसून का डबल अटैक, कहीं भारी बारिश, कहीं आंधी-तूफान और लू का कहर!

मॉनसून का डबल अटैक, कहीं भारी बारिश, कहीं आंधी-तूफान और लू का कहर!

भारत में मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर-पूर्व, पूर्वी और दक्षिण भारत में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है. वहीं कुछ हिस्सों में लू और गर्मी का असर भी बना रहेगा. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है.

Advertisement
मॉनसून का डबल अटैक, कहीं भारी बारिश, कहीं आंधी-तूफान और लू का कहर!आज का मौसम (फाइल फोटो)

भारत में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और अब यह आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कई हिस्सों तक पहुंच चुका है. आने वाले कुछ दिनों में मानसून और आगे बढ़कर मध्य और पश्चिम भारत के राज्यों को भी कवर कर सकता है. इस वजह से कई जगहों पर बारिश की संभावना बढ़ गई है.

भारी बारिश और तूफानी मौसम का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार अगले 6 से 7 दिनों में उत्तर-पूर्व भारत जैसे पश्चिम बंगाल के पहाड़ी इलाके, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और असम-मेघालय में बहुत तेज बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही कई इलाकों में तेज हवाएं, बिजली गिरने और आंधी-तूफान की संभावना भी बनी हुई है.

उत्तर और मध्य भारत में बदलता मौसम

उत्तर भारत के जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में आने वाले दिनों में रुक-रुक कर बारिश होगी. कई जगहों पर तेज आंधी, बिजली गिरने और धूल भरी आंधी का भी खतरा रहेगा. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में भी बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम खराब रह सकता है.

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में लगातार बारिश

बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अगले कई दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा. कुछ इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं पूर्वोत्तर राज्यों जैसे असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में लगातार बारिश के साथ कई जगहों पर बहुत भारी बारिश भी हो सकती है.

दक्षिण भारत में भी बारिश का असर

दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में भी बारिश का असर देखने को मिलेगा. कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है. इससे किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

कुछ इलाकों में गर्मी और लू का असर

जहां एक तरफ बारिश बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ तेलंगाना और विदर्भ के कुछ हिस्सों में गर्मी और लू का असर भी बना रह सकता है. कुछ जगहों पर दिन और रात दोनों समय गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है. मौसम विभाग ने लोगों को धूप से बचने और सावधानी बरतने की सलाह दी है.

अगले कुछ दिन कैसे रहेंगे मौसम?

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम तेजी से बदलता रहेगा. कहीं तेज बारिश होगी तो कहीं आंधी और बिजली गिरने का खतरा रहेगा. लोगों को सतर्क रहने और मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें: 

बिहार में गुड़ फैक्ट्री लगाने के लिए सरकार देगी एक करोड रुपये! जल्दी करें आवेदन 
NOHM: कोरोना-इबोला और फ्लू जैसी बीमारियां भी होंगी कंट्रोल, चल रहा है ये मिशन

POST A COMMENT