पंजाब और हरियाणा में ठंड का सितम जारी, इन शहरों में सबसे कम दर्ज किया गया तापमान

पंजाब और हरियाणा में ठंड का सितम जारी, इन शहरों में सबसे कम दर्ज किया गया तापमान

पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है. अमृतसर में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमशः 5.8 और 6.1 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था.

Advertisement
पंजाब और हरियाणा में ठंड का सितम जारी, इन शहरों में सबसे कम दर्ज किया गया तापमानहरियाणा और पंजाब में ठंड से लोग परेशान. (सांकेतिक फोटो)

पंजाब और हरियाणा में शनिवार को ठंड के मौसम में कोई कमी नहीं आई और हिसार सबसे ठंडा रहा. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम है. अंबाला में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है. करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5, 8.6, 5.8, 9.4 और 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है. अमृतसर में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमशः 5.8 और 6.1 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था. पठानकोट, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में क्रमश: 5.8, 6, 5.5 और 5.8 डिग्री तापमान के साथ ठंड का अनुभव हुआ.

ये भी पढ़ें- Onion Price: सोलापुर और राहुरी में 1 रुपये क‍िलो हुआ प्याज, मनमाड में क‍िसानों को म‍िल रहा 2 रुपये का भाव

पटियाला में कितना रहा न्यूनतम तापमान

वहीं, शुक्रवार को पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में ठंड की स्थिति रही थी. न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है. पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है. अमृतसर में तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.8 और 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा.

फरीदकोट और गुरदासपुर में मौसम का हाल

इसी तरह पठानकोट, फरीदकोट और गुरदासपुर में क्रमश: 4.7, 5 और 3 डिग्री तापमान के साथ ठंड का अनुभव हुआ. पड़ोसी राज्य हरियाणा में, अंबाला में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है, जबकि हिसार में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.7, 8.5, 6.2, 8.1 और 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

ये भी पढ़ें-  Agriculture News LIVE: गिरिराज सिंह की ममता को चुनौती, कहा- CM योगी सनातन के प्रतीक, उन्हें रोकने की नहीं है किसी में हिम्मत

 

POST A COMMENT