झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी

झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग केंद्र ने 22 और 23 फरवरी को झारखंड के 22 जिलों के लिए गरज हल्की बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, रांची, खूंटी, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़ गोड्डा और साहिबगंज के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Advertisement
झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारीझारखंड में बारिश

झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य के कुछ जिलों में बारिश और वज्रपात की घटनाएं हो सकती हैं. इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि झारखंड में 25 तारीख तक रुक रुक कर बारिश होती रहेगी. मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 22 से लेकर 25 फरवरी तक रांची में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान 22 फरवरी को कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्की  बारिश हो सकती है. इसके अलावा 23 तारीख को भी रांची में गरज और बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है. 

मौसम विभाग केंद्र ने 22 और 23 फरवरी को झारखंड के 22 जिलों के लिए गरज हल्की बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, रांची, खूंटी, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़ गोड्डा और साहिबगंज के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में बिजली चमकने के साथ वज्रपात की घटनाएं हो सकती है. इसलिए लोगों से इस दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है, साथ ही किसानों से कहा गया है कि बारिश खत्म होने पर ही खेतों में जाएं. 

ये भी पढ़ेंः Weather News Today: आज देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पहाड़ों में होगी बर्फबारी

24-25 फरवरी को दक्षिणी हिस्सों में होगी बारिश

मौसम विभाग का अनुमान है कि झारखंड में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है. हालांकि 24-25 फरवरी के बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आने का अनुमान लगाया गया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 23 फरवरी को दक्षिणी और उत्तर पूर्वी भागों में बारिश हो सकती है. इसके अलावा 24 और 25 फरवरी को राज्य के दक्षिणी हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. हालांकि इस सबके बीच अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तर दर्ज की गई है. इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी बढ़ा है. 

ये भी पढ़ेंः Mango insects: आम और लीची के किसान इन दुश्मन कीटों से रहें सतर्क, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान

सबसे गर्म रहा डाल्टेनगंज

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान झारखंड में दो जगहों पर बारिश हुई है. जमशेदपुर सिटी में 1.2 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि धनबाद के मैथन में 0.8 मिली बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा अन्य जगहों पर भी हल्की बारिश हुई है. पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक तापमान डाल्टेनगंज में 32.0 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं रांची का अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं जमशेदपुर का अधिकतम चापमान तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

 

POST A COMMENT