कृषि क्लिनिक योजनाकृषि क्लिनिक योजना (एसीएबीसी) भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है, जिसका उद्देश्य किसानों को तकनीकी सलाह और सेवा देना है. इस योजना के तहत कृषि स्नातकों और अन्य योग्य व्यक्तियों को कृषि क्लीनिक और कृषि व्यवसाय केंद्र शुरू करने के लिए सरकार की ओर से वित्तीय सहायता दी जाती है. इन केंद्रों की मदद से किसान मृदा स्वास्थ्य, फसल चक्र, पौध संरक्षण, फसल बीमा, कटाई के बाद की तकनीक और अन्य कृषि संबंधी विषयों पर किसान कृषि विशेषज्ञ की सलाह ले सकते हैं. क्या है ये पूरी योजना आइए जानते हैं विस्तार से.
कृषि क्लीनिक किसानों को फसलों/पशुधन की उत्पादकता बढ़ाने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञ सलाह और सेवाएं देने के लिए तैयार किया गया है. कृषि क्लीनिक की मदद से किसान एक नहीं बल्कि कई सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं. कृषि क्लीनिक मृदा स्वास्थ्य, फसल पद्धतियां, पौधों की सुरक्षा, फसल बीमा पशुओं, फीड और चारा प्रबंधन के लिए क्लीनिकल सेवाएं, फसल कटाई के बाद की तकनीक, पशुओं के लिए क्लीनिकल सेवाएं, चारा और चारा प्रबंधन, बाजार में विभिन्न फसलों के मूल्य आदि की सेवाएं दी जाती हैं.
ये भी पढ़ें: अब चीनी मिलों को एक किस्त में देना होगा गन्ने का भुगतान, सरकार ने जारी किया आदेश
ये भी पढ़ें: कृषि मंत्री चौहान ने की ड्रैगन फ्रूट और एवोकाडो की खेती, खुद की फार्मर आईडी भी बनवाई
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today