सोलर पंप सब्सिडी योजनाकिसान भाइयों के लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है. अब खेतों की सिंचाई के लिए बिजली या डीजल की चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सरकार सोलर पंप लगाने पर भारी सब्सिडी दे रही है. सौर ऊर्जा से चलने वाले पंप किसानों को न केवल सस्ती सिंचाई की सुविधा देंगे, बल्कि पर्यावरण की रक्षा में भी अहम भूमिका निभाएंगे.
मध्य प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना के तहत किसानों को सोलर पंप देने की घोषणा की है. इस योजना का उद्देश्य है कि हर किसान अपने खेतों में सौर ऊर्जा से सिंचाई कर सके और बिजली बिल या कटौती से मुक्त हो जाए. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस योजना के लिए एक विशेष पोर्टल cmsolarpump.mp.gov.in
भी शुरू किया है, जहां किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
उत्तर प्रदेश सरकार ने भी प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान (PM-KUSUM) योजना के तहत किसानों को सोलर पंप देने की योजना बनाई है.
सोलर पंप सब्सिडी के लिए आवेदन करने हेतु किसान को निम्न दस्तावेज़ तैयार रखने होंगे –
राज्य सरकार का उद्देश्य है कि हर गांव तक सिंचाई का पानी पहुंचे और किसानों की आमदनी बढ़े. वर्तमान में 55 लाख हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई हो रही है, जिसे बढ़ाकर 100 लाख हेक्टेयर तक किया जाएगा. सोलर पंप सब्सिडी योजना किसानों के लिए एक बड़ा वरदान है. इससे खेती की लागत घटेगी, बिजली की समस्या खत्म होगी और पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा. अगर आप किसान हैं, तो आज ही इस योजना का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें और अपनी खेती को सौर ऊर्जा से सिंचित बनाएं.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today