देश के सबसे बड़े उत्पादक यूपी में 2900 रुपये क्विंटल हुआ गेहूं का दाम, क्या और आएगी तेजी?

देश के सबसे बड़े उत्पादक यूपी में 2900 रुपये क्विंटल हुआ गेहूं का दाम, क्या और आएगी तेजी?

देश के सबसे बड़े गेहूं उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश में गेहूं के मंडी भाव 2900 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है. ऐसेे में अनुमान लगाया जा रहा है कि क्या और भाव में और अधिक तेजी देखी जाएगी. आइए जानते हैं यूपी के अन्य मंडियों में क्या है गेहूं के मंडी भाव.

Advertisement
देश के सबसे बड़े उत्पादक यूपी में 2900 रुपये क्विंटल हुआ गेहूं का दाम, क्या और आएगी तेजी?गेहूं का मंडी भाव

रबी सीजन की मुख्य फसल गेहूं के दाम में बढ़ोतरी जारी है. देश के सबसे बड़े गेहूं उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश में गेहूं का दाम 2900 रुपये क्विंटल है. जो MSP से लगभग 600 रुपये अधिक है. ऐसे में क्या गेहूं के भाव में और तेजी आ सकती है? दरअसल, उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के प्राइस मॉनिटरिंग डिवीजन ने 19 नवंबर को देश में गेहूं के भाव की जानकारी दी है. हालांकि, गेहूं का एमएसपी यानी सरकारी रेट 22.75 रुपये प्रति किलो ही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर यूपी के अन्य मंडियों में किसानों को मंडी में थोक भाव कितना मिल रहा है.

यूपी के मंडियों में गेहूं का भाव

अनाज मंडी न्यूनतम कीमत अधिकतम कीमत मॉडल प्राइस
आगरा 2850 2920 2890
जाफरगंज 2750 2850 2800
विसोली 2700 2700 2700
बलरामपुर 2700 2900 2800
बाराबंकी 2740 2820 2789
बरेली 2750 2800 2779
चंदौली 2750 2770 2760
लखीमपुर 2700 2820 2770
बंथरा 2975 2995 2985

अन्य मंडियों में गेहूं का भाव

अनाज मंडी न्यूनतम कीमत अधिकतम कीमत मॉडल प्राइस
कटनी (मध्य प्रदेश) 2260 2695 2685
कोटा (राजस्थान) 2421 2955 2855
विदिशा (मध्य प्रदेश) 2650 4325 2981
टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) 2750 2830 2800
हरदा (मध्य प्रदेश) 2511 3111 2874
इटावा (राजस्थान) 2801 2909 2893
इंदौर (मध्य प्रदेश) 2267 3200 3026
देवास (मध्य प्रदेश) 2291 2927 2844
सवाई माधोपुर (राजस्थान) 2785 2855 2850
सुमेरपुर (राजस्थान) 2653  2865 2784
रामगंज मंडी (राजस्थान) 2455 2789 2488
देवली (राजस्थान) 2681 2900 2800
राजनगर (मध्य प्रदेश) 2300 2300 2300
POST A COMMENT