पुष्कर मेले में 'बादल' की शाही एंट्री: बैंड-बाजे और 100 बॉडीगार्ड के बीच पहुंचा 66 इंच ऊंचा घोड़ा

पुष्कर मेले में 'बादल' की शाही एंट्री: बैंड-बाजे और 100 बॉडीगार्ड के बीच पहुंचा 66 इंच ऊंचा घोड़ा

पुष्कर पशु मेला 2026 में केकड़ी के अश्वपालक राहुल जेतवाल का घोड़ा 'बादल' बैंड-बाजों और 100 बॉडीगार्ड के साथ पहुंचा. 66 इंच से अधिक ऊंचे बादल की शाही एंट्री देखने भारी भीड़ उमड़ी.

Advertisement
दूध, दही और घी खाता है पुष्कर का स्टार घोड़ा 'बादल', हर महीने 50 हजार रुपये का खर्चढोल-नगाड़ों और 100 बॉडीगार्ड के साथ आया घोड़ा 'बादल'

राजस्थान के अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेला 2026 में दोपहर घोड़े ‘बादल’ की शाही एंट्री आकर्षण का केंद्र रही. बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और 100 बॉडीगार्ड के बीच बादल को राजसी अंदाज में मेला मैदान लाया गया. इस अनोखे नजारे को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.

केकड़ी निवासी अश्वपालक राहुल जेतवाल का घोड़ा बादल अपनी शानदार कद-काठी और खास रखरखाव के कारण चर्चा में है. बताया जा रहा है कि 24 महीने के बादल की ऊंचाई 66 इंच से अधिक है. इसके खानपान और देखभाल पर प्रतिमाह करीब 50 हजार रुपये खर्च किए जाते हैं. आहार में दूध, दही और घी जैसी पौष्टिक चीजें शामिल हैं.

तीन घोड़ों की कीमत करोड़ों में

राहुल जेतवाल अपने तीन घोड़ों बादल, न्यू बादल और विश्वास के साथ पुष्कर मेले में पहुंचे हैं. तीनों की कुल कीमत करोड़ों रुपये में होने की बात कही. इनके लिए लगभग तीन लाख रुपये की लागत से विशेष टेंट और सजावट की व्यवस्था की गई है. घोड़े के रहने के लिए लग्जरी टेंट लगे हैं और शानदार सजावट की गई है.

लोग बादल घोड़े के साथ सेल्फी लेने और उसे देखने के लिए हजारों की तादाद में प्रतिदिन पहुंच रहे हैं. यही नहीं, बदल को देखने के लिए दूसरे प्रदेश से भी लोग आ रहे हैं. 

रविवार को ढोल-नगाड़ों की गूंज और बॉडीगार्ड के सुरक्षा घेरे के बीच हुई बादल की शाही एंट्री ने पुष्कर मेले में अलग ही उत्साह पैदा कर दिया. मेले में मौजूद पशुपालकों और पर्यटकों के लिए यह नजारा खास आकर्षण बन गया.

घोड़े के मालिक राहुल जेतवाल का कहना है कि बादल को प्रतिदिन घी, दूध और कई तरह के प्रोडक्ट दिए जाते हैं. 10 लोग इसकी सेवा में रहते हैं जिसका खर्च लगभग 1 लख रुपए महीने पड़ता है.

बादल की रेल इतनी वायरल हो रही है कि उसे सामने से देखने के लिए राजस्थान के अलावा अन्य प्रदेशों से भी लोग पहुंच रहे हैं.

आकर्षण का केंद्र बना काला बादल भैंसा

पुष्कर मेले में इस बार मध्य प्रदेश से लाया गया एक खास भैंसा लोगों के बीच भारी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. मध्य प्रदेश से आए इस विशालकाय भैंसे का नाम 'काला बादल' है. इसके मालिक शैलेंद्र चौधरी ने बताया कि इस भैंसे का वजन 760 किलोग्राम है और इसकी उम्र अभी मात्र 20 महीने है.

'काला बादल' नाम रखने के पीछे की खास वजह बताते हुए मालिक ने कहा कि इसका रंग बेहद गहरा काला और सुनहरा है, और यह स्वभाव से बहुत समझदार है. इसकी नस्ल या मां के दूध का रिकॉर्ड भी शानदार है, जो दोनों समय का मिलाकर 25 लीटर दूध की क्षमता रखता है. अपने विशाल आकार और 760 किलो वजन के बावजूद, यह भैंसा अपनी खुराक में सामान्य घास-फूस और चारा ही खाता है.

पुष्कर मेले में काले बादल को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ रही है. शैलेंद्र चौधरी के अनुसार, मेले में आए लोगों की तरफ से इस भैंसे को बहुत ही शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और लोग इसके भारी-भरकम कद-काठी को देखकर काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं.

POST A COMMENT