scorecardresearch
Heat Wave Alert: झारखंड के कई जिलों में हीट वेव का असर, 46 डिग्री तक पहुंचा तापमान

Heat Wave Alert: झारखंड के कई जिलों में हीट वेव का असर, 46 डिग्री तक पहुंचा तापमान

झारखंड में इस वक्त इतनी तेज धूप हो रही है कि दिन के 10 बजे से शाम के चार बजे तक घर से निकलना मुश्किल हो गया है. राज्य के कई जिलों में भंयकर लू चल रही है. भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है. जिसमें कहा गया है कि दिन के 12 से 3 बजे तक घर से बाहर नहीं निकले.

advertisement
झारखंड में गर्मी को लेकर अलर्ट (सांकेतिक तस्वीर) झारखंड में गर्मी को लेकर अलर्ट (सांकेतिक तस्वीर)

झारखंड इस समय प्रचंड गर्मी की चपेट में है. राज्य में इस वक्त इतनी तेज धूप हो रही है कि दिन के 10 बजे से शाम के चार बजे तक घर से निकलना मुश्किल हो गया है. राज्य के कई जिलों में भंयकर लू चल रही है. पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और पलामू में लू चल रही है. रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार कोल्हान प्रमंडल के  बहरागोड़ा (पूर्वी सिंहभूम), सराइकेला तथा जमशेदपुर  में ऊष्ण लहर दर्ज की गई. बहरागोड़ा (पूर्वी सिंहभूम) में शनिवार को तापमान  46.4 सेल्सियस दर्ज किया गया. जो राज्य में दर्ज किया गया सर्वाधिक अधितकम तापमान है. इसके अलावा सरायकेला खरसावां में 45.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. जबकि पलामू में तापमान 44.5 डिग्री सेलस्यिस दर्ज किया गया है. 

झारखंड में रांची औऱ खूंटी जिले को छोड़कर बाकी राज्य के सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री के उपर दर्ज किया जा रहा है. झारखंड में तेज धूप और गर्मी को देखते हुए स्कूली बच्चों के समय में बदलाव किया गया है. चिड़ियां घरों में जानवरों को लू से बचाने के लिए पर्याप्त उपाय किए गए हैं. तेंदुआ, बाघ, भालू और शेर के बाड़े में कूलर लगा दी गई है. उनके खानपान का पूरा खयाल रखा जा रहा है और उन्हें दिन में तीन बार नहलाया जा रहा है. राज्य में तेज गर्मी और धूप को देखते हुए राज्य के आठ जिलों में हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. 

ये भी पढेंः UP में अगले 2 दिनों तक आसमान से बरसेगी 'आग', हीट स्ट्रोक की चेतावनी! जानें IMD का ताजा अपडेट

आज और कल रहेगी लू की स्थिति

मौसम विज्ञान केंद्र रांची की तरफ से जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार 21 अप्रैल को राज्य में कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले के अलावा उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के बोकारो, धनबाद और रामगढ़ जिलों में कहीं कहीं पर हीट वेव की स्थिति देखी जा सकती है. इसके साथ-साथ दक्षिणी छोटानागुर प्रमंडल के रांची, पलामू प्रमंडल के गढ़वा और पलामू जिले में,संथाल प्रमंडल के देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में कहीं कहीं पर लू चल सकती है. इसके अलावा 22 अप्रैल को भी संथाल परगना प्रमंडल के जिलों में हीट वेव चलने का अनुमान लगाया गया है. जबकि 23 अप्रैल को दक्षिणी जिलों में कहं कहीं पर गर्जन के साथ वज्रपात और बारिश होने की संभावना है. 

ये भी पढ़ेंः पश्चिम बंगाल और ओडिशा में जारी लू के प्रकोप के बीच इन राज्यों में बारिश के आसार, पढ़ें मौसम का हाल

मौसम विभाग की एडवाइजरी

भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है. जिसमें कहा गया है कि दिन के 12 से 3 बजे तक घर से बाहर नहीं निकले. साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के लिए कहा गया है. एडवाइजरी में कहा गया है कि प्यास नहीं लगने पर भी पानी पीते रहे .सीधे धूप के संपर्क में आने से बचें. सूती और हल्के रंग के कपड़ पहनकर घर से बाहर निकलें. बच्चों और बुजुर्गों में लू लगने की संभावना अधिक होती है इसलिए वो अधिक सचेत और सावधान रहें.