UP Budget 2023: 7 प्वाइंट्स में समझें यूपी सरकार की कृषि सेक्टर की क्या रही उपलब्धियां UP Budget 2023: 7 प्वाइंट्स में समझें यूपी सरकार की कृषि सेक्टर की क्या रही उपलब्धियां
उत्तर प्रदेश में साल 2023 के लिए बजट सत्र की शुरुआत हो गई है. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पढ़ने के दौरान यूपी सरकार की कृषि उपलब्धियों का जिक्र किया है. आइए जानते हैं..
यूपी बजट 2023किसान तक - Noida,
- Feb 22, 2023,
- Updated Feb 22, 2023, 11:52 AM IST
उत्तर प्रदेश कृषि बजटः उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा में वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया है. बजट भाषण में उन्होंने अपनी सरकार की उलब्धियों को गिनाया. बजट में उन्होंने कृषि से लेकर शिक्षा और महिलाओं के विकास लेकर चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी. आइए 7 प्वाइंटस में समझते हैं हैं कि अभी तक कृषि को लेकर क्या घोषणाएं की गई हैं.
- उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा प्रदेश के लगभग 46 लाख 22 हजार गन्ना किसानों को वर्ष 2017 से अब तक 1,96,000 करोड रूपये से अधिक का रिकार्ड गन्ना मूल्य भुगतान कराया गया जो वर्ष 2012 से 2017 तक की अवधि में किये गये कुल गन्ना मूल्य भुगतान 95,125 करोड़ रूपये से 86,728 करोड़ रूपये अधिक है.
- कृषि मंत्री ने कहा कि गन्ना उत्पादकता में 1,00,875 टन प्रति हेक्टेयर की वृद्धि किसानों की आय में औसतन 349 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 34,656 रुपये प्रति हेक्टेयर की वृद्धि हुई है. इसके अतिरिक्त, गन्ने के साथ अंतःफसली खेती से कृषकों को लगभग 25 प्रतिशत की अतिरिक्त आय हुई.
- रबी विपणन वर्ष 2022 2023 में 2015 रुपये प्रति कुन्तल गेहूँ, का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित था विपणन वर्ष के दौरान 87991 किसानों से 3.36 लाख मीट्रिक टन गेहूँ का क्रय किया गया. जिसके सापेक्ष किसानों के खातों में पीएफएमएस पोर्टल के माध्यम से 675 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
- खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा कॉमन श्रेणी हेतु रु0 2040 तथा ग्रेड ए हेतु रु. 2060 प्रति कुन्तल मूल्य निर्धारित किया गया है। अद्यतन 62.66 लाख मीट्रिक टन धान क्रय किया गया है जिसके सापेक्ष सीधे किसानों के खातों में पीएफएमएस पोर्टल के माध्यम से 10.30 लाख किसानों के बैंक खातों में 12 हजार करोड़ रूपये का भुगतान किया है।
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत वर्ष 2022 2023 में अब तक 51.639.68 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि डीबीटी के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित की गयी।
- किसानों के निजी नलकूपों के क्षतिग्रस्त परिवर्तकों को निर्धारित समय पर बदला जा रहा है.
- प्रदेश के डार्क जोन में किसानों को निजी नलकूप कनेक्शन देने पर लगे प्रतिबंध को हटाने से 01 लाख किसान लाभान्वित हुए हैं.
ये भी पढ़ें; बायोफ्यूल बनाने पर चीनी मिलों का जोर, इथेनॉल के लिए बढ़ी गन्ने की खपत