आज भीलवाड़ा आ रहे हैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे. GFX- Sandeep Bhardwajसमृद्ध किसान, खेत खलिहान. कांग्रेस फिर से मांगे किसान! सुबह-सुबह जब राजस्थान के लोगों ने अखबार हाथ में लिया तो पहले पन्ने पर इस स्लोगन के साथ हवा में हाथ लहराते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का फोटो चस्पा था. कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद खड़गे पहली बार राजस्थान के भीलवाड़ा आ रहे हैं. इससे पहले वे पिछले साल 25 सितंबर को आए थे. तब सोनिया गांधी ने उन्हें विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए भेजा था.
राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तो पिछले छह महीने से चुनावी मोड में हैं, लेकिन यह पहला मौका है जब राहुल गांधी के अलावा आलाकमान से कोई सीनियर लीडर प्रदेश में आ रहा है. इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी दो बार राजस्थान आए हैं. ऐसे में कांग्रेस जरूर चाहेगी कि इस मौके का जमकर फायदा उठाया जाए. कांग्रेस ने खड़गे के इस कार्यक्रम को किसान सम्मेलन का नाम दिया है. माना जा रहा है कि इस सम्मेलन के बाद कांग्रेस का राजस्थान में चुनावी अभियान आधिकारिक रूप से शुरू हो जाएगा.
इसीलिए सवाल मौजूं है कि क्या कांग्रेस को इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का साथ मिलेगा? इसका जवाब जानने से पहले आपको यह बता देते हैं कि भीलवाड़ा में क्या-क्या कार्यक्रम होने हैं.
भीलवाड़ा के गुलाबपुरा में आज इसी कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया अशोक गहलोत मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना की शुरूआत करेंगे. इस योजना के तहत राजस्थान में दो दुधारू पशुओं का 40 हजार रुपये तक का बीमा कराया जा रहा है. बीते महीनों में राजस्थान सरकार ने महंगाई राहत कैंपों में इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराए थे.
ये भी पढ़ें- Sugar Price Hike: क्या त्योहारों में बढ़ने वाली है चीनी की महंगाई, सरकार के इस कदम से मिलने लगे संकेत!
आज गुलाबपुरा में इसकी शुरूआत की जा रही है. इसमें सीएम अशोक गहलोत, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित राजस्थान के तमाम कांग्रेस के नेता शरीक होंगे. बता दें कि अब तक मुख्यमंत्री कामधेनू पशु बीमा योजना में 1.10 करोड़ से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं. इसके अलावा खड़गे भीलवाड़ा जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. कार्यक्रम के लिए गहलोत ने ट्वीट किया कि
सुरक्षित अब पशुपालन
साथ है हर कदम शासन
आज दिनांक 6 सितंबर 2023 को किसानों व पशुपालकों की आर्थिक सुरक्षा के ध्येय से गुलाबपुरा (भीलवाड़ा) में मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना का शुभारंभ करूंगा। pic.twitter.com/yeBohkl0g8
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) September 6, 2023
प्रदेश में इसी साल चुनावों के बाद दिसंबर में नई सरकार का गठन होना है. ऐसे में भीलवाड़ा में मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं. हालांकि कांग्रेस ने अभी भाजपा की तरह को विशेष चुनावी प्लान नहीं बनाया है, लेकिन इस सभा के बाद कांग्रेस का जन संपर्क बढ़ेगा.
ये भी पढे़ं- Delhi Circle Rate: दिल्ली में अभी नहीं बढ़ेगा कृषि भूमि का सर्किल रेट, LG ने केजरीवाल सरकार की फाइल लौटाई, बताई ये वजह
वहीं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक बार फिर से प्रदेश के दौरों पर रहेंगे. जानकारों की मानें तो प्रदेश में आचार संहिता लगने से पहले सभी विधानसभा सीटों को कवर करना चाहते हैं. इससे पहले अशोक गहलोत ने महंगाई राहत कैंपों में पूरे प्रदेश को नाप दिया था. इन कैंपों के जरिए सरकार ने अपनी दस फ्लैगशिप योजनाओं के लिए रजिस्ट्रेशन किए थे. इन्हें लागू करने के गारंटी कार्ड भी लाभान्वित लोगों को सौंपे गए थे.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today