बाजार में आलू के भाव में मंदी का साया, मजबूरी में क‍िसानों ने खेतों में तेज की आलू खुदाई

बाजार में आलू के भाव में मंदी का साया, मजबूरी में क‍िसानों ने खेतों में तेज की आलू खुदाई

फर्रुखाबाद में पीले के साथ ही लाल आलू भी होता है. पीले आलू के मुकाबले लाल आलू हमेशा 100 से 150 रुपये प्रति क्विंटल महंगा बिकता है. पहले पाक-बांग्लादेश को भी सप्लाई होता था. अब नेपाल में ज्यादा जाता है.

Advertisement
बाजार में आलू के भाव में मंदी का साया, मजबूरी में क‍िसानों ने खेतों में तेज की आलू खुदाईसातनपुर, फर्रुखाबाद मंडी का प्रतीकात्मक फोटो.

यूपी में कई जगहों पर आलू की खुदाई शुरू हो चुकी है. फर्रुखाबाद-कन्नौज में तो जनवरी में भी खुदाई शुरू हो गई थी. लेकिन, मंडी भाव के चलते बीच में खुदाई बंद कर दी गई थी. हालांकि आठ-दस दिन पहले फिर से आलू की निकालना शुरू हो गया है. अब तो आलू निकालने के काम में तेजी भी आ गई है. लेकिन, रेट की बात करें तो मंदी ही चल रही है. लागत के आधे दाम भी नहीं निकल पा रहे हैं. कुछ लोग अच्छे रेट की आस में आलू कोल्ड स्टो‍रेज में रख दे रहे हैं. लेकिन, जरूरतमंद किसान ऐसा भी नहीं कर पा रहा है. पैसों की मजबूरी के चलते रोज खेत में आलू खोदकर रोजाना औने-पौने दाम पर मंडी में बेच रहा है. 

फर्रुखाबाद की सासाराम मंडी का पीला, बड़ा और साफ-सुथरा आलू ज्यादातर मुम्बई जाता है. जूट के 50 किलो के कट्टे में पैक होकर सड़क के रास्तेफ सप्ला ई हो रही है. थोड़ा बहुत ही आलू अभी कोल्ड स्टोरेज में रखा जा रहा है. जब लगेगा कि आलू के दाम उठ रहे हैं तो किसान अपनी गुंजाइश के हिसाब से आलू को कोल्ड स्टोरेज से निकालना शुरू कर देंगे. 

ये भी पढ़ें- पंजाब में 15 से 20 लीटर दूध रोजाना देंगी बकरियां, जानें प्लान 

540 बिक रहा है सुपर फाइन क्वालिटी आलू 

फर्रुखाबाद की सातनपुर मंडी में 150 से 200 ट्रॉली आलू आ रहे हैं. दो-तीन दिन से मंडी आने वाले आलू की मात्रा हर रोज बढ़ती जा रही है. लेकिन जो नहीं बढ़ रहे हैं वो रेट हैं. मंडी के आढ़ती रामऔतर ने किसान तक को बताया कि बुधवार को मंडी में सबसे महंगा आलू 540 रुपये क्विंटल बिका है. इसे छट्टा आलू भी बोलते हैं. यानि की आलू के ढेर में से बड़ा, पीला और साफ-सुथरा छांटकर अलग किया गया है. किसान को इस आलू के दाम 540 रुपये के हिसाब से मिले हैं. इसे पीली मिट्टी का आलू भी बोलते हैं. 

वहीं चेचक वाला आलू जिस पर तिल जैसे काले निशान होते हैं वो 250 से 260 रुपये के रेट से जा रहा है. अब अगर सबसे ज्यादा बिकने वाले सामान्य मिक्स आलू की बात करें जिसमे छोटा-बड़ा हर तरह का आलू होता है वो 250 से 350 रुपये क्विंटल तक बिक रहा है. हैरान करने वाली बात यह है कि जिस दिन से आलू की खुदाई शुरू हुई है तब से यही रेट चले आ रहे हैं.   

ये भी पढ़ें- जलने वाली पराली और सस्ता आलू बनेगा बकरियों का चारा, जानें कैसे?

कोल्ड स्टोरेज खुले तो तेज हुई आलू की खुदाई 

आलू किसान आशुतोष ने बताया कि बीते तीन-चार दिन से कोल्ड स्टोरेज खुलने के काम में तेजी आ गई है. जिसके चलते आलू खुदाई का काम तेज हो गया है. इसकी वजह यह है कि जिसके पास कोल्ड स्टोरेज में महीनों के लिए आलू रखने की गुंजाइश है वो तो सीधे कोल्ड में रख दे रहा है. लेकिन बहुत सारे ऐसे किसान भी हैं जिन्हें कि रोज खेत में आलू खोदकर मंडी में बेचना है. क्योंकि हाथ में नकद रुपये आएंगे तभी कुछ रुके हुए काम पूरे होंगे या फिर कुछ कामों की शुरुआत होगी.   

ये भी पढ़ें-

अडानी कंपनी मथुरा में गौशाला के साथ मिलकर बनाएगी CNG, जानें प्लान

CIRG की इस रिसर्च से 50 किलो का हो जाएगा 25 किलो वाला बकरा, जानें कैसे 

POST A COMMENT