हमारे देश में भारत सरकार द्वारा अक्सर गरीबों के हित के लिए नई-नई योजनाएं शुरू की जाती हैं. प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत पीएमएवाई-जी, जिसे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण कहा जाता है. यह एक ऐसी लाभकारी योजना है जिसके तहत राज्य में रहने वाले गरीब और बेघर लोगों को आवास की सुविधा प्रदान की जाती है. इस योजना के तहत पीएम आवास ग्रामीण सूची / प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची जारी की जाती है, और इसमें उल्लिखित सभी लाभार्थियों को अपना घर बनाने के लिए सहायता दी जाती है.
इस आर्थिक सहायता से गरीबों को बहुत लाभ हुआ है और उन्हें आवास का लाभ मिला है. ऐसे में इस साल पीएम आवास योजना के तहत 57,36,384 लोगों को दिए घर दिए गए. जिसकी जानकारी सरकार ने दी.
ग्रामीण क्षेत्रों में मार्च, 2024 तक बुनियादी सुविधाओं के साथ 2.95 करोड़ पक्के मकान बनाने के लक्ष्य के साथ सभी परिवारों को मकान बनाने के लिए सहायता प्रदान करने के लिए 1 अप्रैल, 2016 से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण लागू कर रहा है. जिसके तहत 2.95 करोड़ मकानों के अनिवार्य लक्ष्य के मुकाबले, विभिन्न राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा लाभार्थियों को 2.94 करोड़ से अधिक मकान पहले ही स्वीकृत किए जा चुके हैं. साथ ही 2.50 करोड़ मकानों का निर्माण भी पूरा कर लिया गया है. मंत्रालय 31 मार्च, 2024 तक 2.95 करोड़ पक्के घरों के निर्माण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
ये भी पढ़ें: PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान लाभार्थियों को 6 हजार की जगह अब 12 हजार रुपये मिलेंगे, जानिए पूरी बात
पीएमएवाई-जी के तहत केंद्रीय सहायता राज्य/केंद्र शासित प्रदेश को एक इकाई मानकर सीधे राज्य/केंद्र शासित प्रदेश को जारी की जाती है. विभिन्न जिलों/ब्लॉकों/ग्राम पंचायतों में लाभार्थियों को ये धनराशि जारी करने का काम संबंधित राज्य सरकार/केंद्रशासित प्रदेश प्रशासन द्वारा किया जाता है.
पिछले पांच वर्षों यानी वित्तीय वर्ष 2018-19 से 2022-23 के दौरान पीएमएवाई-जी के तहत घरों के निर्माण के लिए राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को जारी की गई केंद्रीय हिस्सेदारी की राशि लगभग 1,60,853.38 करोड़ रुपये थी. राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा निधियों का संगत उपयोग राज्य/केंद्रशासित प्रदेश के हिस्से सहित 2,39,334.02 करोड़ रुपये था.
राज्य का नाम | वित्तीय वर्ष 2018-19 में स्वीकृत आवास | वित्तीय वर्ष 2019-20 में स्वीकृत आवास | वित्तीय वर्ष 2020-21 में स्वीकृत आवास | वित्तीय वर्ष 2021-22 में स्वीकृत आवास | वित्तीय वर्ष 2022-23 में स्वीकृत आवास | |
1 | अरुणाचल प्रदेश | 1,063 | 2,135 | 19,028 | 11,042 | 2,706 |
2 | असम | 40,378 | 1,79,831 | 1,50,038 | 2,16,318 | 10,52,922 |
3 | बिहार | 4,25,602 | 10,43,808 | 6,25,245 | 8,98,820 | 1,32,699 |
4 | छत्तीसगढ | 2,89,909 | 1,50,952 | 1,57,531 | 371 | 81,374 |
5 | गोवा | 107 | 53 | 32 | 47 | 18 |
6 | गुजरात | 26,308 | 1,01,288 | 21,321 | 1,07,184 | 1,47,958 |
7 | हरियाणा | 2,485 | 113 | 60 | 3,316 | 5,092 |
8 | हिमाचल प्रदेश | 817 | 1,037 | 3,996 | 2,729 | 792 |
9 | जम्मू और कश्मीर | 17,672 | 38,612 | 64,036 | 55,844 | 7,810 |
10 | झारखंड | 1,37,291 | 3,01,972 | 3,61,540 | 3,90,135 | 11,583 |
11 | केरल | 926 | 738 | 3,329 | 12,608 | 1,626 |
12 | मध्य प्रदेश | 3,04,707 | 3,78,325 | 7,56,530 | 4,90,045 | 7,53,869 |
13 | महाराष्ट्र | 78,766 | 2,47,512 | 2,90,972 | 1,16,781 | 3,03,589 |
14 | मणिपुर | 15 | 167 | 17,822 | 1,725 | 13,845 |
15 | मेघालय | 3,816 | 10,968 | 26,480 | 3,353 | 8,866 |
16 | मिजोरम | 1,708 | 2,430 | 7,017 | 0 | 6,951 |
17 | नागालैंड | 3,504 | 615 | 4,706 | 9,750 | 4,187 |
18 | ओडिशा | 2,31,207 | 5,48,248 | 2,90,475 | 3,418 | 8,94,376 |
19 | पंजाब | 6,794 | 8,126 | 1,885 | 11,047 | 4,765 |
20 | राजस्थान | 1,82,462 | 3,75,282 | 2,64,426 | 3,86,854 | 7,451 |
21 | सिक्किम | 0 | 0 | 0 | 280 | 48 |
22 | तमिलनाडु | 93,152 | 90,679 | 1,04,296 | 2,22,791 | 37,763 |
23 | त्रिपुरा | 387 | 22,533 | 991 | 1,57,217 | 51,872 |
24 | उत्तर प्रदेश | 3,83,861 | 1,78,176 | 7,28,477 | 4,34,903 | 8,60,868 |
25 | उत्तराखंड | 2,326 | 32 | 47 | 15,390 | 18,752 |
26 | पश्चिम बंगाल | 1,00,118 | 9,62,507 | 9,41,651 | 1,66,724 | 11,06,832 |
27 | अण्डमान और निकोबार | 0 |
929 |
397 | 0 | 6 |
28 | दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव | 4,589 | 0 | 110 | 49 | 941 |
29 | लक्षद्वीप | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
30 | पुदुचेरी* | 11 | 0 | 0 | 0 | 0 |
31 | आंध्र प्रदेश | 16,251 | 2,304 | 1,816 | 0 | 1,78,899 |
32 | कर्नाटक | 15,007 | 1,000 | 35,577 | 3,864 | 37,923 |
33 | तेलंगाना* | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
34 | लद्दाख | 0 | 379 | 200 | 451 | 1 |
कुल | 23,71,239 | 46,50,751 | 48,80,031 | 37,23,056 | 57,36,384 |
Copyright©2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today