मध्य प्रदेश की कई कृषि मंडियों में प्याज के दामों ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. ताजा हालातों के अनुसार, कुछ जगहों पर प्याज की कीमतें महज 1.50 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई हैं, जो कि खेती की लागत के मुकाबले बेहद कम है. इस स्थिति ने किसानों को गहरे आर्थिक संकट में डाल दिया है. हालत ऐसी है कि कई किसान अपनी फसल को मंडी तक लाने की बजाय खेत में ही छोड़ने पर मजबूर हो रहे हैं, क्योंकि बाजार में बिकने से जो दाम मिल रहे हैं, उससे ज्यादा खर्च तो परिवहन और मजदूरी में ही हो रहा है. विशेषकर मध्य प्रदेश के राजगढ़, नीमच और मंदसौर जैसे जिलों की मंडियों में प्याज के दाम गिरकर ऐतिहासिक न्यूनतम स्तर पर पहुंच गए हैं. प्याज जैसी नकदी फसल के लिए यह स्थिति बेहद चिंताजनक है और इससे किसानों के मनोबल पर गहरा असर पड़ा है.
मंडी का नाम | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | मॉडल प्राइस |
बाराहाट | 1800 | 2200 | 2000 |
जहाझारपुर | 1900 | 2100 | 2000 |
जयनगर | 2300 | 2500 | 2400 |
12 मई को बिहार के बाराहाट मंडी में प्याज का न्यूनतम मूल्य 1800 रुपये दर्ज किया गया. अधिकतम मूल्य की बात करें तो जयनगर मंडी में प्याज का अधिकतम मूल्य 2500 रुपये दर्ज किया गया.
मंडी का नाम | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | मॉडल प्राइस |
बरारा | 1100 | 1500 | 1200 |
बरवाला | 1000 | 1200 | 1100 |
बरवाला/हिसार | 900 | 1000 | 1000 |
छछरौली | 1500 | 1500 | 1500 |
धंद | 1300 | 1500 | 1450 |
फतेहाबाद | 2000 | 2000 | 2000 |
12 मई को हरियाणा मंडी में प्याज का न्यूनतम भाव 900 रुपये क्विंटल बरवाला/हिसार मंडी में दर्ज किया गया. अधिकतम कीमत की बात करें तो फतेहाबाद मंडी में 2000 रुपये प्रति क्विंटल बिका.
मंडी का नाम | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | मॉडल प्राइस |
बदनावर | 400 | 900 | 600 |
भोपाल | 550 | 1170 | 900 |
इंदौर | 503 | 918 | 918 |
खंडवा | 500 | 800 | 500 |
नरसिंहगढ़ | 550 | 700 | 700 |
शाजापुर | 130 | 130 | 130 |
उज्जैन | 150 | 991 | 991 |
12 मई को मध्य प्रदेश की शाजापुर मंडी में न्यूनतम कीमत 130 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई. वहीं अधिकतम कीमत की बात करें तो भोपाल मंडी में 1170 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई.
ये भी पढ़ें:
राजस्थान में गेहूं, चना, सरसों की कीमतों में अचानक आया उछाल, जमाखोरी की वजह से बढ़े दाम
MP-महराष्ट्र में प्याज की कीमत धड़ाम, राजस्थान और यूपी में किसानों को थोड़ी राहत
Copyright©2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today