Onion Price: बंपर आवक के बाद भी कम नहीं हुआ प्याज का दाम, किसानों को 7000 रुपये क्विंटल तक का मिला भाव

Onion Price: बंपर आवक के बाद भी कम नहीं हुआ प्याज का दाम, किसानों को 7000 रुपये क्विंटल तक का मिला भाव

महाराष्ट्र में पिछले तीन दिनों से थोक दाम में लगातार बढ़ोतरी जारी है. सोलापुर के मंडी में किसानों को प्याज का 7000 रुपये क्विंटल तक का भाव मिला हैं. इसी कड़ी में आइए जानते हैं देश की अलग-अलग मंडियों में क्या है प्याज का भाव.

Advertisement
Onion Price: बंपर आवक के बाद भी कम नहीं हुआ प्याज का दाम, किसानों को 7000 रुपये क्विंटल तक का मिला भावप्याज का भाव

आम लोगों को प्याज की महंगाई से जल्द राहत मिलने की उम्मीद फिलहाल नजर नहीं आ रही है. वजह यह है कि प्याज के थोक दाम में लगातार बढ़ोतरी जारी है. प्याज के सबसे बड़े उत्पादक राज्य महाराष्ट्र के सोलापुर में पिछले तीन दिनों से थोक भाव 7000 हजार से ऊपर बना हुआ है. फिलहाल प्याज का अधिक आवक होने के बाद भी देश के अधिकांश मंडियों में भाव में तेजी देखी जा रही है. आज के सबसे अधिक भाव कि बात करें तो सोलापुर के मंडी में थोक दाम 7000 रुपये प्रति क्विंटल है. इसके अलावा केड़गांव में भी थोक भाव 7000 रुपये है. वहीं, बात करें खुदरा भाव की तो कई राज्यों में प्याज के बढ़े हुए दाम से लोग परेशान है. इसी कड़ी में आइए जानते हैं देश की अलग-अलग मंडियों में क्या है प्याज का भाव.

महाराष्ट्र की मंडियों में प्याज का भाव

अनाज मंडी प्याज का आवक न्यूनतम कीमत अधिकतम कीमत मॉडल प्राइस
सोलापुर 36001 (क्विंटल) 500 7000 2500
कोल्हापुर 3450 (क्विंटल)  1000 6500 2600
अकोला 670 (क्विंटल)  1500 4000 3000
राहुरी 8342 (क्विंटल)  500 6250 3375
खेड़-चाकन 350 (क्विंटल)  3000 6000 4500
दौंड-केड़गांव 379 (क्विंटल) 1500 7000 4700
शिरुर 1285 (क्विंटल) 1000 6300 4000
राहाता 1908 (क्विंटल) 1200 6100 4750
अक्लुज 255 (क्विंटल)  1000 6500 4500

अन्य राज्यों की मंडियों में प्याज का भाव

अनाज मंडी न्यूनतम कीमत अधिकतम कीमत मॉडल प्राइस
उज्जैन (मध्य प्रदेश) 650 4000 1000
अगर (मध्य प्रदेश) 1025 4000 1025
शामगढ़ (मध्य प्रदेश)  2930 3300 3300
भरूच (गुजरात) 2000 4500 3500
अहमदाबाद (गुजरात) 1500 4000 3650
मेहसाणा (गुजरात) 1000 5100 3750
मोरबी (गुजरात) 1000 3500 2250
अजमेर (राजस्थान) 2500 4500 3600
श्रीगंगानगर (राजस्थान) 4500 4900 4700
POST A COMMENT