प्याज का मंडी भावप्याज के दाम में भारी गिरावट का दौर जारी है. महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में आने वाली कर्जत मंडी में प्याज का न्यूनतम दाम 1 रुपये प्रति किलो रह गया है, जबकि सोलापुर की मंगलवेढ़ा मंडी में किसानों को महज 2 रुपये किलो के हिसाब से प्याज बेचना पड़ा. केंद्रीय कृषि मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक 29 जून को देश में प्याज का औसत भाव 14.69 रुपये किलो रहा, जो एक साल पहले के दाम 25.02 रुपये से 41.27 फीसदी कम है. कहां बढ़ती महंगाई के हिसाब से प्याज के दाम में भी वृद्धि होनी चाहिए थी और कहां दाम घट गए हैं. इसी कड़ी में आइए जानते हैं देश की अलग-अलग मंडियों में क्या है प्याज का भाव.
| मंडी का नाम | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | मॉडल प्राइस |
| बिलिमोरा | 800 | 2000 | 1400 |
| दाहोद | 1000 | 1700 | 1500 |
| जामनगर | 150 | 2000 | 1075 |
| जेतपुर | 430 | 1380 | 650 |
| खंभात | 1000 | 2500 | 2000 |
| महुवा | 650 | 1740 | 1125 |
30 जून को गुजरात के जामनगर मंडी में प्याज का न्यूनतम भाव मात्र 150 रुपये क्विंटल दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम भाव की बात करें तो खंभात मंडी में 2500 रुपये क्विंटल दर्ज किया गया.
| मंडी का नाम | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | मॉडल प्राइस |
| छछरौली | 1600 | 2500 | 1600 |
| धंद | 1800 | 2000 | 1950 |
| फतेहाबाद | 1500 | 2000 | 1800 |
| गनौर | 1500 | 1600 | 1500 |
| गोहाना | 1000 | 2000 | 1200 |
| गुडगांव | 1000 | 1400 | 1200 |
30 जून को हरियाणा की मंडियों में प्याज का न्यूनतम भाव गोहाना और गुडगांव मंडी में 1000 रुपये क्विंटल दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम भाव की बात करें तो छछरौली मंडी में 2500 रुपये क्विंटल दर्ज किया गया.
| मंडी का नाम | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | मॉडल प्राइस |
| चंद्रपुर(गंजवाड़) | 1750 | 2000 | 1850 |
| छत्रपति संभाजीनगर | 500 | 1400 | 950 |
| देवाला | 300 | 1625 | 1500 |
| कराड | 500 | 1400 | 1400 |
| कर्जत | 100 | 1500 | 1000 |
| कोल्हापुर | 500 | 2100 | 1200 |
30 जून को महाराष्ट्र की मंडियों में प्याज का न्यूनतम भाव कर्जत मंडी में 100 रुपये क्विंटल दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम भाव की बात करें तो कोल्हापुर मंडी में 2100 रुपये क्विंटल दर्ज किया गया.
| मंडी का नाम | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | मॉडल प्राइस |
| आगरा | 1200 | 1500 | 1350 |
| अजुहा | 1200 | 1320 | 1260 |
| अकबरपुर | 1180 | 1300 | 1250 |
| अलीगढ़ | 1180 | 1300 | 1250 |
| इलाहाबाद | 1225 | 1300 | 1250 |
| आनंदनगर | 1500 | 1800 | 1650 |
30 जून को उत्तर प्रदेश की मंडियों में प्याज का न्यूनतम भाव अकबरपुर और अलीगढ़ मंडी में 1180 रुपये क्विंटल दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम भाव की बात करें तो आनंदनगर मंडी में 1800 रुपये क्विंटल दर्ज किया गया.
ये भी पढ़ें:
गेहूं और चावल की न्यूनतम आरक्षित कीमत बढ़ी, जानिए क्या है सरकार का नया फैसला
चीन-पाकिस्तान ने बिगाड़ा भारत के प्याज निर्यात का खेल! म्यांमार भी बाजार में कूदा, पढ़ें डिटेल
Copyright©2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today