Onion Price: प्याज के दाम में भारी गिरावट, महाराष्ट्र में हाहाकार...जिम्मेदार कौन?

Onion Price: प्याज के दाम में भारी गिरावट, महाराष्ट्र में हाहाकार...जिम्मेदार कौन?

प्याज उत्पादन में सबसे अग्रणी राज्य महाराष्ट्र के प्याज किसानों का हाल बेहाल है. किसानों को इतने कम दाम मिल रहे हैं जिससे किसान काफी परेशान हैं. कई मंडियों का तो ये हाल है कि वहां किसानों को अपनी उपज बेचने पर मात्र 1 रुपये प्रति किलो का दाम मिल रहा है. 

Advertisement
प्याज के दाम में भारी गिरावट, महाराष्ट्र में हाहाकार...जिम्मेदार कौन?प्याज के दाम में भारी गिरावट

महाराष्ट्र की कई कृषि मंडियों में प्याज का दाम नीचे आ गया है. प्याज के गिरते हुए दामों ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. मौजूदा ताजा हालातों के अनुसार, सोलापुर मंडी में प्याज का न्यूनतम दाम सिर्फ 1 रुपये प्रति किलो रह गया है. ऐसे में किसानों के लिए खेती की लागत निकालना बहुत मुश्किल हो रहा है. इस स्थिति ने किसानों को गहरे आर्थिक संकट में डाल दिया है. हालत ऐसी है कि कई किसान अपनी फसल को मंडी तक ले जाने की बजाय खेत में ही छोड़ने पर मजबूर हो रहे हैं. 

ऐसे में सवाल है कि आखिर इसका जिम्मेदार कौन है. वहीं,  महाराष्ट्र  के सोलापुर और धुले मंडी में प्याज के दाम लुढ़क कर ऐतिहासिक न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है. प्याज जैसी नकदी फसल के लिए यह स्थिति बेहद चिंताजनक है और इससे किसानों के मनोबल पर गहरा असर पड़ा है. ऐसे में आइए जानते हैं महाराष्ट्र सहित देश के अन्य मंडियों में प्याज का क्या हाल है.

महाराष्ट्र की मंड‍ियों में प्याज का दाम

मंडी   आवक न्यूनतम दाम अध‍िकतम दाम औसत दाम 
जुत्रर- नारायणगांव  64     300     1450    1000
सोलापूर 14113     100     1600      900
धुले 1830     200     1060     1000
जलगांव  2790     350     1037       675

सूत्र: msamb/15/05/2025

देश की अन्य मंडियों में प्याज का दाम

मंडी न्यूनतम दाम अध‍िकतम दाम औसत दाम
शादाबाद (यूपी)        1500        1600      1550
थालास्सेरी (केरल)        1700       2000      1800
मैगलगंज (यूपी)        2500       2570      2530
कालापीपल (मध्य प्रदेश)          300       1260        920
कोपागंज (यूपी)        1100       1200      1150
आज़ादपुर (दिल्ली)          500       1625      1125
सोयतकलां (मध्य प्रदेश)         400         410        410
केशोपुर (दिल्ली)         600       1200        950

हाहाकार का कौन जिम्मेदार 

एक तरफ मंडियों में किसानों को जहां प्याज के दाम नहीं मिल रहे, वहीं, दूसरी ओर बाजार में लोगों को प्याज 20 से 30 रुपये किलो मिल रहा है. ऐसे में सवाल ये है कि महाराष्ट्र में किसानों के इस हालत का जिम्मेदार कौन है. दरअसल, सरकार की ओर से प्याज की निर्यात शुल्क दो देर से हटाने को किसान जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. किसानों का कहना है कि उनकी मांग बहुत पहले से थी कि प्याज का निर्यात शुल्क हटाया जाए. इसके अलावा प्याज की बंपर उपज और मंडी में बड़ी मात्रा में आवक होने से भी किसानों को उनकी उपज का दाम नहीं मिल रहा और प्याज अपने ऐतिहासिक गिरावट की ओर है.  

POST A COMMENT