भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव ने देश में एक नई बहस छेड़ दी है. जब लगभग पूरी दुनिया ने भारत के कदम का समर्थन किया, तो कुछ देश ऐसे भी थे जो पाकिस्तान के साथ खड़े थे. तुर्की उनमें से एक है, जिसके कारण अब भारत में 'बॉयकॉट तुर्की' का नारा जोर पकड़ रहा है. तुर्की ने पाकिस्तान का समर्थन करके अप्रत्यक्ष रूप से भारत के खिलाफ अपना रुख साफ कर दिया. इसका असर भारत में तुरंत देखने को मिला. भारतीय व्यापारियों ने भी तुर्की से आने वाले सेब का बहिष्कार करना शुरू कर दिया. नतीजतन, तुर्की के सेब अब बाजार से लगभग गायब हो गए हैं. इस बीच, ऐसा लग रहा है कि भारतीय सेब की मांग लगातार बढ़ रही है. जिससे किसानों को अच्छा मुनाफा भी हो रहा है. इस कड़ी में आइए जानते हैं कि देश के अलग-अलग बाजारों में सेब का क्या भाव है.
मंडी का नाम | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | मॉडल प्राइस |
चंबा | 12000 | 14000 | 13000 |
धनोटू (मंडी) | 15000 | 16000 | 15000 |
धर्मशाला | 15000 | 15500 | 15250 |
हमीरपुर | 16000 | 17000 | 16500 |
हमीरपुर(नादौन) | 16000 | 17000 | 16500 |
कांगड़ा | 15000 | 20000 | 17500 |
कांगड़ा(बैजनाथ) | 15500 | 16500 | 16000 |
हिमाचल की मंडियों में सेब का न्यूनतम भाव 12000 रुपये क्विंटल चंबा मंडी में दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम भाव की बात करें तो कांगड़ा मंडी में 20000 रुपये क्विंटल दर्ज किया गया.
मंडी का नाम | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | मॉडल प्राइस |
बहादुरगढ़ | 15000 | 16000 | 15500 |
बरारा | 8000 | 15000 | 8000 |
बरवाला(हिसार) | 7000 | 9000 | 8000 |
फतेहाबाद | 10000 | 10000 | 10000 |
घरौंदा | 10000 | 11000 | 11000 |
गोहाना | 10000 | 13000 | 12000 |
14 मई को हरियाणा की मंडियों में सेब का न्यूनतम भाव 7000 रुपये क्विंटल बरवाला मंडी हिसार में दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम कीमत की बात करें तो 16000 रुपये क्विंटल बहादुरगढ़ मंडी में दर्ज किया गया.
मंडी का नाम | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | मॉडल प्राइस |
बटोटे | 8000 | 10000 | 9000 |
कठुआ | 10000 | 12000 | 11000 |
नरवाल जम्मू | 8000 | 16000 | 12000 |
राजौरी | 12000 | 13000 | 12500 |
उधमपुर | 10000 | 15000 | 12500 |
14 मई जम्मू-कश्मीर की मंडियों में सेब का न्यूनतम भाव 8000 रुपये क्विंटल बटोटे और नरवाल जम्मू मंडी में दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम कीमत की बात करें तो नरवाल जम्मू मंडी में 16000 रुपये क्विंटल दर्ज किया गया.
मंडी का नाम | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | मॉडल प्राइस |
दीनानगर | 7000 | 9000 | 8000 |
फिरोजपुर शहर | 8000 | 12000 | 10000 |
गढ़ शंकर | 8000 | 9000 | 8500 |
गढ़शंकर(महलपुर) | 7000 | 10000 | 9000 |
गुरदासपुर | 7000 | 9000 | 8000 |
जगराओं | 8000 | 9000 | 8500 |
14 मई को पंजाब की दीनानगर, गढ़शंकर और गुरदासपुर मंडी में सेब का न्यूनतम भाव 7000 रुपये क्विंटल दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम कीमत की बात करें तो फिरोजपुर शहर मंडी में 12000 रुपये क्विंटल दर्ज किया गया.
Copyright©2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today