Maize Price: मक्के की कीमत में भारी गिरावट, MSP से नीचे लुढ़का दाम, जानें आज का भाव

Maize Price: मक्के की कीमत में भारी गिरावट, MSP से नीचे लुढ़का दाम, जानें आज का भाव

देश में मक्‍का का उत्‍पादन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है. सरकार की ओर से इथेनॉल के लिए विशेष तौर पर मक्‍का की खेती के लिए मिशन चलाया जा रहा है. लेकिन देश में मक्का की खेती कर रहे किसानों को मंडियों में उचित दाम नहीं मिल रहे हैं. कई मंडियों में तो दाम MSP से भी नीचे लुढ़क गए हैं.

Advertisement
मक्के की कीमत में भारी गिरावट, MSP से नीचे लुढ़का दाम, जानें आज का भावमक्के के कीमत में भारी गिरावट

मक्के खेती करने वाले किसानों के लिए ये मुश्किल भरा दौर है. दरअसल, पिछले कई हफ्तों से मक्के की दाम में भारी गिरावट देखी जा रही है. केंद्र सरकार द्वारा मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) निर्धारित करने के बाद भी किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. देश की कई मंडियों में मक्के का मौजूदा रेट तय एमएसपी 2400 रुपये प्रति क्विंटल से काफी कम है. इसी बीच मक्के को लेकर अमेरिका के साथ चल रहे ट्रेड डील में अगर अमेरिका भारत से अपनी शर्त मनवा लेता है तो भारत में मक्के की खेती करने वाले किसानों की दशा और भी खराब हो जाएगी. अब बात करें मक्का उत्पादन में दूसरे सबसे अग्रणी राज्य मध्य प्रदेश की तो यहां 7 जुलाई को मक्के का रेट एमएसपी से काफी कम रहा. सीहोर मंडी में मक्के का न्यूनतम कीमत 1751 रुपये क्विंटल दर्ज किया गया, जो एमएसपी से 650 रुपये कम है. ऐसे में आइए जानते हैं MP सहित देश के अन्य राज्यों में मक्के का मंडी भाव.

मध्य प्रदेश की मंडियों में मक्के का भाव 

मंडी का नाम न्यूनतम कीमत अधिकतम कीमत मॉडल प्राइस
सिवनी 1900 1900 1915
सीहोर 1751 1901 1901
हरदा 2000 2177 2140
टिमरनी 2059 2085 2085
सेंधवा 2005 2005 2005
इंदौर 1966 1966 1966
अलीराजपुर 2000 2000 2000

मध्य प्रदेश की मंडियों में मक्के का न्यूनतम भाव 1751 रुपये क्विंटल दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम कीमत की बात करें तो 2177 रुपये क्विंटल हरदा की मंडी में दर्ज की गई.

अन्य राज्यों की मंडियों में मक्के का भाव

मंडी का नाम न्यूनतम कीमत अधिकतम कीमत मॉडल प्राइस
धर्मपुरी (तमिलनाडु) 1800 2000 2000
अलीराजपुर (मध्य प्रदेश) 2000 2000 2000
बबराला (उत्तर प्रदेश) 1970 2000 1990
मोडासा (गुजरात) 2125 2240 2240
रय्या (पंजाब) 1450 2120 2120
पलाकोडे (तमिलनाडु) 1800 2000 2000

देश की अन्य मंडियों में मक्के का न्यूनतम भाव 1450 रुपये क्विंटल पंजाब के रय्या मंडी में दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम भाव की बात करें तो गुजरात के मोडासा मंडी में 2240 रुपये क्विंटल दर्ज किया गया.

इथेनॉल और पोल्ट्री फीड से बढ़ी मांग

इथेनॉल और पोल्ट्री फीड के ल‍िए मांग बढ़ने के बाद भी मक्‍के के दामों में गिरावट द‍िखाई दे रही है. बता दें कि सरकार की ओर से इथेनॉल बनाने के लिए मक्‍का की खेती को बढ़ावा देने के लिए मिशन चलाया जा रहा है. मक्‍का को चुनने की वजह यह है कि इसकी खेती कम पानी में संभव है और उत्‍पादन भी अच्‍छा मिलता है. देश के कुल इथेनॉल उत्‍पादन में अभी करीब 51 प्रतिशत उत्‍पादन मक्‍का से हो रहा है, जबिक शेष उत्‍पाद गन्‍ने और धान से पूरा किया जा रहा है. लेकिन मक्‍के का अच्‍छा भाव न मिलने से किसानों को काफी परेशानी हो रही है.

POST A COMMENT