अब किसानों से सीधे आपकी प्लेट तक पहुंचाने का वादा, टेस्ट और प्योरिटी की गारंटी

अब किसानों से सीधे आपकी प्लेट तक पहुंचाने का वादा, टेस्ट और प्योरिटी की गारंटी

KisaanSay ने NABVENTURES के नेतृत्व में 34 करोड़ रुपये की फंडिंग हासिल की. यह निवेश कंपनी के वितरण, ब्रांडिंग और किसानों से सीधे जुड़ने वाले मॉडल को मजबूत करेगा. KisaanSay 100% Single Origin उत्पाद प्रदान करता है, जिससे किसानों की आय बढ़ती है और उपभोक्ताओं को असली, स्वस्थ और स्वादिष्ट खाना मिलता है.

Advertisement
अब किसानों से सीधे आपकी प्लेट तक पहुंचाने का वादा, टेस्ट और प्योरिटी की गारंटीखेत से सीधे प्लेट तक

आज के समय में जहां खाने-पीने से लेकर हर समान में बड़े पैमाने पर मिलावट हो रही है, लोग उतनी ही तेजी से असली स्वाद और शुद्धता की ओर बढ़ते जा रहे हैं. बाज़ार में ऐसी कई कंपनियां हैं जो शुद्धता का वादा तो करती हैं, लेकिन ग्राहकों को अभी भी शुद्धता के नाम पर ठगा जा रहा है. ऐसे माहौल में, 'किसानसे' (KisaanSay) एक ऐसे ब्रांड के रूप में उभरा है जो न केवल शुद्धता का वादा करता है, बल्कि बेहतरीन स्वाद की गारंटी भी देता है. यह कंपनी अनाज को सीधे किसानों से आपके दरवाज़े तक पहुंचाने का काम करती है. 

हाल ही में इस कंपनी ने NABVENTURES के साथ मिलकर 34 करोड़ रुपये की फंडिंग ली है. इस पैसे का इस्तेमाल कंपनी अपने काम को और बढ़ाने, अच्छे मार्केटिंग करने और ज्यादा लोगों तक अपने प्रोडक्ट पहुंचाने में करेगी. इससे किसानों और ग्राहकों दोनों को फायदा होगा.

KisaanSay का मकसद

KisaanSay को नितिन पुरी, वैशाली मेहता और मनोज कार्की ने मिलकर आम लोगों के लिए बनाया है. इसका मकसद है कि किसान और ग्राहक सीधे एक दूसरे से जुड़ सकें. इस ब्रांड के सारे उत्पाद Single Origin होते हैं. इसका मतलब है कि हर चीज उसी जगह पर उगाई और पैक की जाती है, जहां किसान इसे उगाते हैं. कंपनी अच्छे, स्वादिष्ट और पौष्टिक खाने के सामान देती है और किसानों की आमदनी भी बढ़ाती है.

नितिन पुरी कहते हैं, “हम NABVENTURES का स्वागत करते हैं. इस मदद से हम और ज्यादा किसानों और ग्राहकों तक पहुँच पाएंगे. हमारे मिशन और NABARD का लक्ष्य एक जैसा है-किसानों की मदद करना और अच्छे उत्पाद देना.”

AgriSURE और NABVENTURES क्या हैं?

AgriSURE एक फंड है जिसे सरकार और NABARD ने मिलकर बनाया है. यह फंड किसानों और ग्रामीण स्टार्टअप्स में निवेश करता है. NABVENTURES इस फंड को संभालता है. इसका काम है कि किसानों और ग्राहकों के बीच मजबूत कड़ी बनाना, किसानों की कंपनियों का समर्थन करना और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देना.

विकास भट्ट, MD, NABVENTURES कहते हैं, “KisaanSay एक अलग और असरदार तरीका अपना रहा है. यह सीधे किसानों से खाना लेकर ग्राहकों तक पहुंचाता है. इससे किसान और ग्राहक दोनों खुश हैं. हमारा निवेश केवल पैसे देने के लिए नहीं, बल्कि KisaanSay को मदद देने के लिए भी है.”

KisaanSay का महत्व

आज लोग ऐसे खाने की चीजें चाहते हैं जो स्वस्थ और प्राकृतिक हों. किसान उत्पादक कंपनियों (FPCs) की मदद से अब KisaanSay किसानों से सीधे खाना लाकर ग्राहकों तक पहुँचाने में सक्षम है. इससे किसानों को अच्छा पैसा मिलेगा और ग्राहक भी अच्छा खाना खा पाएंगे.

Single Origin और वितरण

KisaanSay का Single Origin वादा है कि हर चीज उसी जगह पर बनेगी जहाँ उसे उगाया गया. कंपनी के पास 12 तरह के खाने के सामान हैं और 25 किसान कंपनियों के साथ काम करती है. इससे 50,000 किसान जुड़े हैं. KisaanSay अपने प्रोडक्ट को अपनी वेबसाइट, ई-कॉमर्स वेबसाइट और दिल्ली-एनसीआर के कुछ स्टोर्स में बेचती है.

भविष्य की क्या है इस कंपनी की योजना

KisaanSay अब और ज्यादा लोगों तक अपने प्रोडक्ट पहुँचाना चाहता है. यह किसानों की मदद भी करेगा और लोगों को स्वादिष्ट, पौष्टिक और असली खाने की चीजें देगा. इस फंडिंग से KisaanSay जल्दी और बड़े पैमाने पर काम कर पाएगा. KisaanSay एक ऐसा ब्रांड है जो किसानों और ग्राहकों के बीच सीधा पुल बनाता है. यह न केवल किसानों की आमदनी बढ़ाएगा बल्कि लोगों को असली और स्वस्थ खाना देगा.

ये भी पढ़ें: 

किसानों को अब आसानी से मिलेगी बिजली, दो अलग कंपनियों का होगा गठन
Buffalo Production: बिना रुके बच्चा और भरपूर दूध देगी भैंस, बस पूरी होने वाली है ये रिसर्च 

POST A COMMENT