इग्नू में जनवरी सत्र के लिए सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स उपलब्ध हैं. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने घर बैठे पढ़ाई करने के इच्छुक युवाओं को जनवरी से शुरू हो रहे एजूकेशन सत्र के लिए आवेदन मांगे हैं. इग्नू के अनुसार ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन मोड के जरिए 6 महीने के सर्टिफिकेट कोर्स से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई छात्र कर सकते हैं. एग्रीकल्चर, फूड एंड बेवरेज से लेकर कई सेक्टर में कोर्सेस के लिए एडमिशन विंडो खोली गई है.
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) के प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट के इंचार्ज राजेश शर्मा के अनुसार विश्वविद्यालय ने जनवरी 2025 से शुरू हो रहे शिक्षण सत्र के लिए युवाओं को प्रवेश की अनुमति दी है. नए प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 है. अन्य संकाय के छात्र भी मास्टर डिग्री, स्नातक डिग्री,PG डिप्लोमा और डिप्लोमा, PG सर्टिफिकेट और सर्टिफिकेट कोर्सेस में एडमिशन ले सकते हैं.
ओपेन डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम के लिए इस ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल के माध्यम से आवेदन करें- https://ignouadmission.samarth.edu.in/
ऑनलाइन मोड कोर्सेस में एडमिशन के लिए पोर्टल के जरिए आवेदन करें: https://ignouiop.samarth.edu.in/
छात्र अधिक जानकारी के लिए इग्नू के इन नंबरों और ईमेल आईडी पर संपर्क करें कर सकते हैं-
छात्र सेवा केंद्र: ssc@ignou.ac.in, 011-29572513, और 29572514.
छात्र पंजीकरण विभाग : csrc@ignou.ac.in, 011-29571301, 29571528 या विश्वविद्यालय के किसी भी क्षेत्रीय केंद्र अध्ययन केंद्र में संपर्क करें.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today