Agri Quiz: दुनिया भर में धूम मचा रहे हैं भारत के मिलेट्स, क्या आप जानते हैं कितने राज्यों में होती है इनकी खेती?

Agri Quiz: दुनिया भर में धूम मचा रहे हैं भारत के मिलेट्स, क्या आप जानते हैं कितने राज्यों में होती है इनकी खेती?

मोटे अनाज यानी मिलेट्स को अब भारत में श्री अन्न के नाम से भी जाना जाता है. मोटे अनाज की लिस्ट में मुख्य रूप से आठ मोटे अनाजों को शामिल किया गया है. पर क्या आप जानते हैं कि भारत में मोटे अनाज की खेती भारत के किन राज्यों में की जाती है?

Advertisement
Agri Quiz: दुनिया भर में धूम मचा रहे हैं भारत के मिलेट्स, क्या आप जानते हैं कितने राज्यों में होती है इनकी खेती?भारत के कितने राज्यों में होती है Millets की खेती

देश में आजकल सबसे ज्यादा चर्चा मोटे अनाज की खेती की है. वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स ईयर के रूप में मनाया जा रहा है. इसको लेकर देश के किसानों से लेकर लोगों के बीच मोटे अनाज की खूब डिमांड बढ़ रही है. मोटे अनाज यानी मिलेट्स को अब भारत में श्री अन्न के नाम से भी जाना जाता है. मिलेट्स ईयर में आठ मोटे अनाजों को शामिल किया गया है, जिसमें रागी, बाजरा, सांवा, कोदो, कुटकी, कंगनी, ज्वार और चीना हैं.

वैसे तो मोटे अनाजों की खेती भारत में प्राचीन काल से होती आई है, पर क्या आप जानते हैं कि भारत में मोटे अनाज की खेती भारत के किन राज्यों में की जाती है? यानी किस राज्य के किसान या वहां की मिट्टी मोटे अनाज के लिए सबसे बेहतर मानी जाती है. आइए जानते हैं भारत के कितने राज्यों में होती है मोटे अनाज की खेती.

इतने राज्यों में होती है खेती

वैसे तो मोटे अनाजों की खेती भारत में प्राचीन काल से होती आई है. वहीं मोटा अनाज भारत के अलावा पूरी दुनिया में भी उगाया जाता है. भारत के साथ-साथ यूरोप, चीन और अमेरिका में इससे सूप, दलिया और नूडल्स बनाए जाते हैं. इसकी खेती से अधिक लाभ कमाया जा सकता है. वहीं भारत में मोटे अनाज की खेती 21 राज्यों में की जाती है. यानी 21 राज्यों में मोटे अनाज के लिए बेहतर जलवायु और मिट्टी है. स्टेट बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार जो राज्य मोटे अनाज का सबसे अधिक उत्पादन करते हैं वो हैं- राजस्थान, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और मध्य प्रदेश हैं.

ये भी पढ़ें:- Agri Quiz: अंडा, मांस और दूध से भी ज्यादा फायदेमंद है ये चीज, पैदावार में मध्य प्रदेश है आगे

मोटे अनाज की खासियत

अधिकांश लोगों को मोटे अनाजों के बारे में अधिक जानकारी नहीं है. दरअसल इनकी खेती बहुत पहले से और सीमित व्यवस्थाओं में की जाती रही है. कृषि क्षेत्र का विस्तार और आधुनिकता के कारण लोगों ने मोटे अनाजों की खेती को महत्व देना कम कर दिया, लेकिन पिछले कुछ सालों से मोटे अनाजों को फिर से चलन में लाने का प्रयास जोरों पर है. मोटे अनाजों की खेती की बात करें तो अन्य फसलों की तुलना में मोटे अनाजों को सिंचाई के लिए ढाई गुना कम पानी की जरूरत होती है.

मोटे अनाज अपने कई गुणों के लिए जाने जाते हैं, जिसमें से पोषण युक्त खाद्य पदार्थ होना इनका प्रमुख गुण है. इसके साथ-साथ ये सीमित व्यवस्थाओं में भी पैदावार देने की क्षमता रखते हैं. यही कारण है कि दुनिया भर के लोगों को पोषण से भरपूर भोजन देने के लिए इनके इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जा रहा है.

मोटे अनाज के फायदे

  • हड्डियां मजबूत होती हैं.
  • शरीर में कैल्शियम की पूर्ति
  • पाचन क्रिया मजबूत
  • वजन नियंत्रित करने में सहायक
  • रक्त की कमी होने की समस्या कम  
  • डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद
  • हार्ट के लिए फायदेमंद
POST A COMMENT