मात्र 92 रुपये में खरीदें भिंडी के इस खास किस्म की बीज, घर मंगवाने का जानें आसान तरीका मात्र 92 रुपये में खरीदें भिंडी के इस खास किस्म की बीज, घर मंगवाने का जानें आसान तरीका
मौजूदा समय में किसान धान-गेहूं के अलावा सब्जी वाली फसलों की खेती भी बड़े पैमाने पर करने लगे हैं. इसके लिए सरकार भी किसानों को प्रोत्साहित कर रही है. इससे किसानों की बंपर कमाई भी हो रही है. इसलिए किसान बड़े स्तर पर इसकी खेती कर रहे हैं.
भिंडी की खेतीसंदीप कुमार - Noida,
- Feb 28, 2026,
- Updated Feb 28, 2026, 10:05 AM IST
भिंडी की खेती किसानों के लिए अतिरिक्त आय का एक बेहतर जरिया है. इसकी कुछ किस्में ऐसी हैं, जिसमें न कीट लगते हैं और न ही कोई रोग होता है. इन किस्मों की खेती से किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. वहीं, जायद सीजन की शुरुआत हो चुकी है ऐसे में किसान इस जायद सीजन में भिंडी की सही किस्म का चुनाव कर अच्छा उत्पादन और क्वालिटी दोनों पा सकते हैं. अगर आप भी भिंडी की खेती करना चाहते हैं और उसकी उन्नत वैरायटी 'CT-106' का बीज मंगवाना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई जानकारी की सहायता से बीज ऑनलाइन अपने घर पर मंगवा सकते हैं.
यहां से खरीदें भिंडी के बीज
मौजूदा समय में किसान धान-गेहूं के अलावा सब्जी वाली फसलों की खेती भी बड़े पैमाने पर करने लगे हैं. इसके लिए सरकार भी किसानों को प्रोत्साहित कर रही है. इससे किसानों की बंपर कमाई भी हो रही है. इसलिए किसान बड़े स्तर पर इसकी खेती कर रहे हैं. ऐसे में किसानों की सुविधा के लिए राष्ट्रीय बीज निगम ऑनलाइन भिंडी के बीज बेच रहा है. इस बीज को आप एनएससी के ऑनलाइन स्टोर से खरीद कर बंपर कमाई कर सकते हैं. साथ ही इसे ऑनलाइन ऑर्डर करके अपने घर भी मंगवा सकते हैं.
CT-106 किस्म की खासियत
- CT-106 भिंडी की एक खास किस्म है. ये एक ऐसी किस्म है जो कि रबी, खरीफ और जायद तीनों ही सीजन में उगाई जाती है.
- यह येलो मोजेक रोग के प्रतिरोधी है. ये किस्म बुवाई के 3 से 4 महीने बाद तैयार हो जाती है.
- बता दें कि भिंडी की यह किस्म बेहद ही मुलायम होती है जो कि खाने में काफी स्वादिष्ट होती है.
- CT-106 की प्रति हेक्टेयर फसल करीब 1 हेक्टेयर फसल से 18 से 20 टन पैदावार होती है.
- साथ ही इसका डंठल लंबा होता है जिसके कारण इसकी तुड़ाई किसानों के लिए आसान होती है.
- यह घर के बगीचों और खेतों, दोनों के लिए एकदम सही किस्म है.
CT-106 किस्म की कीमत
अगर आप भी भिंडी की CT-106 किस्म की खेती करना चाहते हैं तो CT-106 किस्म के बीज का 10 ग्राम का पैकेट फिलहाल 8 फीसदी की छूट के साथ मात्र 92 रुपये में राष्ट्रीय बीज निगम के वेबसाइट पर मिल जाएगा. इसे खरीद कर आप आसानी से खेती कर सकते हैं.
ऐसे करें भिंडी की खेती
- भिंडी की खेती के लिए फरवरी-मार्च का समय बेस्ट होता है.
- इसकी खेती के लिए दोमट मिट्टी और 2.5-3 kg प्रति एकड़ बीज उपचार (कार्बेंडाजिम) करें.
- वहीं भिंडी की बुवाई लाइन से लाइन 45 सेमी और पौधे से पौधे की दूरी 15-20 सेमी करें.
- बुवाई से पहले बीजों को 12-24 घंटे के लिए पानी में भिगोना फायदेमंद है.
- बुवाई के समय 50 किलो डीएपी और 25 किलो एमओपी प्रति एकड़ डालें.
- गर्मी में 5-7 दिनों के अंतराल पर सिंचाई आवश्यक है, 10-12 दिन में निराई-गुड़ाई करें.