मुजफ्फरनगर में पराली के खिलाफ जागरुकता अभियान तेज, प्रचार वाहन रवाना, किसानों ने ली शपथ

मुजफ्फरनगर में पराली के खिलाफ जागरुकता अभियान तेज, प्रचार वाहन रवाना, किसानों ने ली शपथ

मुजफ्फरनगर में कृषि विभाग ने 18 नवंबर 2026 से प्रचार वाहन चलाकर किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरुक करना शुरू किया. जिले के किसानों ने पराली न जलाने की शपथ भी ली.

Advertisement
मुजफ्फरनगर में किसानों ने ली पराली न जलाने की शपथ, 2026-27 में अब तक एक भी घटना नहींमुजफ्फरनगर में किसानों ने ली पराली न जलाने की शपथ

जिले में फसल अवशेष (पराली/पत्ती) जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए कृषि विभाग ने जागरुकता अभियान तेज कर दिया है. इसी कड़ी में 18 नवंबर 2026 से प्रचार-प्रसार वाहन का संचालन शुरू किया गया है. यह वाहन जिले के हर गांव में जाकर किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक करेगा. जिले के किसानों ने पराली न जलाने की शपथ भी ली है.

मिट्टी में मिलाने की सलाह

कृषि विभाग की ओर से संचालित "मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन एवं प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फार इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू योजना" के तहत किसानों को पराली जलाने के नुकसान बताए जा रहे हैं. उन्हें सलाह दी जा रही है कि फसल अवशेष को जलाने के बजाय मिट्टी में ही मिला दें, इससे जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ती है.

जागरुकता के लिए क्या-क्या हुआ

  • जिले में न्याय पंचायत स्तर पर गोष्ठियों का आयोजन किया गया.
  • प्रमुख स्थानों पर वॉल पेंटिंग कराई गई.
  • कलेक्ट्रेट परिसर, विकास भवन परिसर, हर तहसील के प्रांगण, रोडवेज बस स्टैंड और अन्य मुख्य बस स्टैंडों पर होर्डिंग्स लगाए गए.
  • उप कृषि निदेशक कार्यालय परिसर और उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालयों में भी होर्डिंग्स लगाए गए.
  • हर ग्राम पंचायत में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है.
  • हर विकास खंड में किसानों के खेतों पर फसल अवशेष प्रबंधन के कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया जा रहा है.

घटनाओं में आई कमी

विभाग के अनुसार इन प्रयासों का सकारात्मक असर दिख रहा है. जिले में वर्ष 2024-25 में फसल अवशेष जलाने की 92 घटनाएं हुई थीं, जबकि 2025-26 में 42 घटनाएं दर्ज की गईं. विभाग का कहना है कि चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में अभी तक पराली या पत्ती जलाने की कोई घटना नहीं हुई है. यह जानकारी उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही, मुजफ्फरनगर कार्यालय की ओर से जारी की गई है.

POST A COMMENT