ज्वार-बाजरा की खरीद शुरू होने में बचे केवल 11 दिन, MSP पर धान की बिक्री 2 दिसंबर से कर पाएंगे किसान 

ज्वार-बाजरा की खरीद शुरू होने में बचे केवल 11 दिन, MSP पर धान की बिक्री 2 दिसंबर से कर पाएंगे किसान 

मध्य प्रदेश कृषि विभाग की ओर से कहा गया है कि राज्य के 81 लाख से अधिक किसानों की मोटे अनाज यानी ज्वार और बाजरा फसल की सरकारी खरीद 22 नवंबर 2024 से शुरू होगी. यानी 11 दिन बचे हैं सरकारी खरीद शुरू होने में. इसके साथ ही धान किसानों से फसल की सरकारी खरीद 2 दिसंबर से शुरू होगी.

Advertisement
ज्वार-बाजरा की खरीद शुरू होने में बचे केवल 11 दिन, MSP पर धान की बिक्री 2 दिसंबर से कर पाएंगे किसान किसानों की उपज का भुगतान सीधे बैंक खाते में किया जाएगा.

मध्य प्रदेश के किसानों से मोटे अनाज ज्वार और बाजरा की सरकारी खरीद शुरू होने में अब 11 दिन बचे हैं. जबकि, धान की खरीद 20 दिन बाद शुरू हो जाएगी. इस बार फसल बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों की संख्या 36 फीसदी से अधिक बढ़ गई है. राज्य सरकार की ओर से कहा गया है कि किसानों की उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर भुगतान किया जाएगा जो सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा. 

खरीद के लिए 1400 केंद्रों में तैयारियां 

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के किसानों से उनकी फसल खरीदने के लिए सितंबर से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी रखी है. किसानों की सुविधा का खयाल रखते हुए राज्य सरकार ने कई बार रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि भी बढ़ाई है, ताकि किसान अपना रजिस्ट्रेशन करा सकें. किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल बिक्री के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी दी गई है. किसानों की फसल खरीद के लिए राज्य में 1400 से अधिक खरीद केंद्रों की स्थापना की गई है. इन केंद्रों पर खरीद की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. 

81 लाख किसानों से फसल खरीद होगी 

राज्य कृषि विभाग की ओर से कहा गया है कि राज्य के 81 लाख से अधिक किसानों की मोटे अनाज यानी ज्वार और बाजरा फसल की सरकारी खरीद 22 नवंबर 2024 से शुरू होगी. यानी 11 दिन बचे हैं सरकारी खरीद शुरू होने में. इसके साथ ही धान किसानों से फसल की सरकारी खरीद 2 दिसंबर से शुरू होगी. किसान रजिस्ट्रेशन में फसल का रकबा 14 लाख 12 हजार 857 लाख हेक्टेयर है. राज्य सरकार के अनुसार किसानों की उपज खरीद का दाम 48 घंटे के अंदर उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाएगा. 

Image

किसानों की संख्या में 36 फीसदी बढ़ी 

मध्य प्रदेश कृषि विभाग के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी पर धान, ज्वार, बाजरा खरीद के लिए 7.85 लाख से अधिक किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. जबकि, बीते साल 7.54 लाख किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इस हिसाब से इस बार फसल बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों की संख्या करीब 30 हजार अधिक रही है यानी करीब 36 फीसदी उछाल दर्ज की गई है. 

ये भी पढ़ें - 

POST A COMMENT