गेहूं बुआई के लिए IIWBR की एडवाइजरी जारीभारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान (ICAR-IIWBR), करनाल ने फसल सीजन 2026-27 के लिए 1 से 15 नवंबर 2026 की अवधि की पहली प्रमुख एडवाइजरी जारी की है. संस्थान ने किसानों को सलाह दी है कि वे नवंबर के पहले पखवाड़े में अपने क्षेत्र के लिए अनुशंसित बुवाई अवधि के अनुसार गेहूं और जौ की बुवाई करें. किस्मों का चयन बुवाई के समय, कृषि-जलवायु परिस्थितियों और सिंचाई की उपलब्धता के आधार पर करें और प्रमाणित बीज ही भरोसेमंद स्रोत से लें, ताकि अंकुरण एकसमान हो और पैदावार बेहतर मिले.
उत्तर-पश्चिमी मैदानी क्षेत्र (पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश)
अगेती बुवाई (सिंचित, नवंबर के पहले सप्ताह तक): DBW 187, DBW 303, WH 1270, DBW 327, DBW 332, PBW 872, DBW 370, DBW 371, DBW 372.
समय पर बुवाई (सिंचित, 20 नवंबर तक): NICRA पूसा गेहूं 3471 (HD 3471), DBW 187, DBW 222, HD 3406, HD 3386, PBW 826, HD 3226, HD 3086, WH 1105.
मध्य क्षेत्र (मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान के उदयपुर व कोटा)
अगेती बुवाई: DBW 187, DBW 303, DBW 327, DBW 445, JW 1399 (MP 1399), PBW 906, HD 3463, GW 543.
समय पर बुवाई: DBW 187, HI 1636, HI 1669, MACS 6768, GW 366, GW 555 (सोरठ एम्बर), MACS 6837 (MACS विंध्य), HI 1683, HI 8850 (d), MACS 4135 (d)
उत्तर-पूर्वी मैदानी क्षेत्र (पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल, झारखंड), समय पर बुवाई: DBW 187, PBW 826, HD 3411, DBW 222, HD 3086, K 1006, PBW 915, DBW 386.
प्रायद्वीपीय क्षेत्र (महाराष्ट्र, कर्नाटक): DBW 168, MACS 6478, UAS 304, MACS 6222, PBW 891, HI 8849 (d), MACS 4135 (d), AKAW 5100, DBW 443, NWS 2222, WH 1306.
गेहूं की बीज दर और उर्वरक
सिंचित और समय पर बुवाई की स्थिति में सभी क्षेत्रों के लिए बीज दर 100 किलो प्रति हेक्टेयर है.
उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी मैदानी क्षेत्र: 150:60:40 किलो नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटाश प्रति हेक्टेयर.
मध्य और प्रायद्वीपीय क्षेत्र: 120:60:40 किलो नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटाश प्रति हेक्टेयर.
नाइट्रोजन की एक-तिहाई मात्रा और फॉस्फोरस व पोटाश की पूरी मात्रा बुवाई के समय डालें. शेष नाइट्रोजन दो बराबर हिस्सों में पहली और दूसरी सिंचाई पर दें. यूरिया सिंचाई से ठीक पहले डालें.
गेहूं में खरपतवार नियंत्रण
उत्तर-पश्चिमी मैदानी क्षेत्र (सिंचित, 10-25 नवंबर): फीड जौ के लिए DWRB137, BH946, हल्लेस जौ के लिए PL891, DWRB223, द्वि-उद्देशीय जौ के लिए RD2715, RD2552, और माल्ट जौ के लिए DWRB219, DWRUB52, RD2849, DWRB123, DWRB101, DWRB182.
उत्तर-पूर्वी मैदानी क्षेत्र: सिंचित स्थिति में (10-25 नवंबर) फीड जौ के लिए DWRB137, HUB113, हल्लेस के लिए K1149, NDB943 और द्वि-उद्देशीय के लिए RD2715, RD2552. बारानी स्थिति में (20 अक्टूबर से 10 नवंबर) फीड जौ के लिए K603 और लखन.
मध्य क्षेत्र: फीड जौ के लिए DWRB137, RD2899, हल्लेस के लिए PL891, DWRB223 और द्वि-उद्देशीय के लिए RD2715, RD2552.
लवणीय और क्षारीय मिट्टी (10-25 नवंबर): फीड जौ के लिए NDB1173, RD2794, RD2907.
उत्तरी पहाड़ी क्षेत्र (बारानी, 15 अक्टूबर से 10 नवंबर): फीड जौ के लिए BHS400, HBL113, VLB118, हल्लेस के लिए BHS352, BHS497 और द्वि-उद्देशीय के लिए BHS380.
जौ में बीज उपचार
जौ की बीज दर, उर्वरक और खरपतवार नियंत्रण
जौ की बीज दर भी 100 किलो प्रति हेक्टेयर है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today