Pushkar Pashu Mela: पुष्कर मेले में 4 लाख रुपये की बिकी नुकरी घोड़ी, अब तक बिके 2.27 करोड़ के घोड़े 

Pushkar Pashu Mela: पुष्कर मेले में 4 लाख रुपये की बिकी नुकरी घोड़ी, अब तक बिके 2.27 करोड़ के घोड़े 

पुष्कर पशु मेले में पूरी तरह रौनक छाई हुई है. लोग अपनी जरूरत के मुताबिक जमकर खरीदारी कर रहे हैं. मेले में ऊंट और घोड़ों की बिक्री हो रही है. जबकि मेले में आईं गायों की संख्या बहुत कम है. बिक्री के मामले में घोड़े नंबर वन पर हैं. अभी तक दो करोड़ से ज्यादा के घोड़े बिक चुके हैं.  

Advertisement
Pushkar Pashu Mela: पुष्कर मेले में 4 लाख रुपये की बिकी नुकरी घोड़ी, अब तक बिके 2.27 करोड़ के घोड़े पुष्कर पशु मेले में करतब दिखाता ऊंट.

पुष्कर, अजमेर (राजस्थान) के पशु मेले में खरीद-फरोख्त जोर पकड़ने लगी है. मेले में सबसे ज्यादा घोड़ों की खरीदारी हो रही है. हालांकि मेले में ऊंट भी आए हैं, लेकिन घोड़ों के मुकाबले ऊंटों के खेमे में मंदी छाई हुई है. बिक्री के मामले में रविवार को मेले के दूसरे दिन भी घोड़े ही छाय रहे. सबसे महंगी चार लाख रुपये की घोड़ी बिकी है. सबसे महंगे ऊंट की बात करें तो 37550 रुपये का बिका है. मेले के दूसरे दिन भी बाहर से आने वाले ऊंट और घोड़ों का पहुंचना जारी था. 

मेले में उंगलियों पर गिनने लायक गाय भी पहुंची हैं. इसमे पुंगनूर गाय भी शामिल हैं. दूसरे दिन ऊंट नृत्य और ऊंटों के सोलह श्रृंगार की प्रतियोगिता भी हुई. हालांकि फैसले को लेकर इसमे कुछ विवाद भी हुआ. मेला खत्म होने के बाद देर शाम पर्यटकों समेत पशुपालक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ भी उठा रहे हैं. मेले में अभी तक भेड़-बकरी, गधे और भैंस नहीं आई हैं. जबकि मेले में भैंसों की प्रतियोगिता भी है. 

ये भी पढ़ें: Fodder: अजोला तैयार करते वक्त जरूर रखें इन 13 बातों का ख्याल, नहीं होगा ये नुकसान

चार लाख की बिकी बरात में जाने वाली नुकरी 

पशुपालक अशोक और लाभुराम नुकरी घोड़ी लेकर जोधपुर से मेले में आए हैं. मेले के दूसरे दिन सबसे महंगी चार लाख रुपये की यही नुकरी घोड़ी बिकी है. एक्सपर्ट की मानें तो नुकरी घोड़ी ज्यादातर सफेद होती है. देखते में भी खूबसूरत होती है. स्वभाव से ये बेहद सीधी मानी जाती है. यही वजह है कि नुकरी घोड़ी का इस्तेमाल बरात में दूल्हे के लिए होता है. लाभुराम की इस घोड़ी को महाराष्ट्र के रणजीत ने खरीदा है. कुछ लोग शौक पूरा करने के लिए पालने के मकसद से भी नुकरी घोड़ी पसंद करते हैं. मेला प्रशासन के मुताबिक दूसरे दिन 550 घोड़े बिके हैं. जिनकी कुल कीमत 2.27 करोड़ रुपये है. इससे एक दिन पहले 100 घोड़े बिके थे. अभी तक सबसे कम कीमत 10 हजार रुपये का घोड़ा बिका है. मेले में अभी तक 4633 घोड़े बिकने के लिए पहुंच चुके हैं. 

31.53 लाख के ही बिके ऊंट, 46 और आए 

मेले में ऊंटों का पहुंचना लगातार बना हुआ है. राजस्थान के अलावा दूसरे राज्यों से भी ऊंट मेला ग्राउंड पर पहुंच रहे हैं. मेले के दूसरे दिन तक कुल 3162 ऊंट पहुंच चुके हैं. मेले के पहले दिन 127 ऊंट बिके थे. सबसे महंगे ऊंट की कीमत 37550 थी. जबकि दूसरे दिन 116 ऊंट कुल 31.53 लाख के बिके हैं. जबकि पहले दिन 30 लाख रुपये के ऊंट बिके थे. खास बात ये है कि ऊंट खरीदने वाले राजस्थान के पशुपालक हैं. जबकि अभी एक भी ऊंट राजस्थान से बाहर के लिए नहीं बिका है. लेकिन बाहर से बिकने के लिए जरूर आ रहे हैं.   

ये भी पढ़ें: Goat Farming: सर्दियों में 60 दिन ऐसे की बकरी की देखभाल तो कम हो जाएगी बच्चों की मृत्यु दर

 

POST A COMMENT