Stray Animal: छुट्टा पशुओं की परेशानी दूर करने के लिए इस्तेमाल हो सकती है OPU-IVF तकनीक Stray Animal: छुट्टा पशुओं की परेशानी दूर करने के लिए इस्तेमाल हो सकती है OPU-IVF तकनीक
Stray Animal छुट्टा गायों की वजह से सड़क पर एक्सीडेंट हो रहे हैं. खेतों में छुट्टा पशु फसल खराब कर रहे हैं. ये वो गाय हैं जिन्हें पशुपालकों ने दूध न मिलने पर छोड़ दिया है. अब ऐसी हर एक गाय का इस्तेमाल किया जा सकेगा. इसी तरह की गायों को ध्यान में रखते हुए ओवम पिक अप (OPU) इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) नाम की इस तकनीक तैयार की गई है.
नासिर हुसैन - New Delhi,
- Apr 16, 2026,
- Updated Apr 16, 2026, 9:00 AM IST
आईवीआर, बरेली, एनडीआरआई, करनाल (हरियाणा) गाय से बच्चा पैदा कराने की एक खास तकनीक में कामयाबी हासिल कर चुके हैं. पशुओं से जुड़े कुछ और दूसरे रिसर्च सेंटर भी इस तकनीक पर काम कर रहे हैं. लेकिन इसके साथ ही एक बड़ी चर्चा छिड़ गई है. तकनीक की कामयाबी को देखते हुए इसे छुट्टा पशुओं पर इस्तेमाल करने की चर्चा हो रही है. एनिमल साइंस से जुड़े साइंटिस्ट की सलाह है कि इस तकनीक को छुट्टा पशुओं पर इस्तेमाल किया जाना चाहिए, ऐसा होने से छुट्टा पशु भी उत्पादन करने वाले बन जाएंगे. उनकी उपयोगिता बढ़ जाएगी. बच्चा पैदा कराने के लिए हर एक छुट्आ मादा गाय को इस्तेमाल किया जा सकेगा.
इसका सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि देश में दुधारू पशुओं की संख्या बढ़ जाएगी. अभी देश में दुधारू पशुओं की संख्या करीब 30 करोड़ है, लेकिन इसमे से करीब 10 करोड़ ही दूध देते हैं. 20 करोड़ पशु किसी न किसी वजह से दूध देने लायक नहीं है. ऐसे 20 करोड़ पशुओं के लिए ये एक बड़ी खुशखबरी हो सकती है. ओवम पिक अप (OPU) इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) नाम की इस तकनीक की मदद से छुट्टा पशुओं को मां बनाया जा सकता है.
गाय-भैंस में कैसे काम करती है OPU-IVF तकनीक
- अल्ट्रासाउंड की मदद से गाय में अंडों की पहचान की जाती है.
- गाय के उन अंडों को बाहर निकाला जाता है.
- अंडों की संख्या 20 से 50 तक होती है.
- दो महीने में तीन बार तक गाय के अंडे निकाले जा सकते हैं.
- इन अंडों को लैब में बुल के सीमन के साथ फर्टिलाइज्ड किया जाता है.
- अंडों और बुल के सीमन की फर्टिलाइज्ड प्रक्रिाया से भ्रूण बनता है.
- लैब में तैयार भ्रूण को गाय के गर्भ में ट्रांसफर कर दिया जाता है.
- फिर गाय 240 से 250 दिन में बच्चे को जन्म दे देती है.
OPU-IVF तकनीक के फायदे क्या हैं
- एक बार में एक गाय में 20 से 50 अंडे बनते हैं.
- प्रक्रिसया तरीके से बच्चा पैदा कराया जाए तो इन अंडों से गाय एक बच्चा देगी.
- OPU-IVF तकनीक का इस्तेमाल कर 10 से 20 बच्चे पैदा कराए जा सकते हैं.
- दो महीने में हमे एक गाय के अंडों से 30 से 60 बच्चे मिल सकते हैं.
- एक गाय में 20 से 21 दिन में अंडे बनते हैं.
- इस तकनीक से बच्चा पैदा कराने में समय की बचत होगी.
- जबकि प्राकृतिक तरीके से बच्चा पैदा होने में 5 से 7 साल लगते हैं.
ये भी पढ़ें- Breed Production: OPU-IVF से मां बनेंगी सड़क-खेतों में घूमने वाली छुट्टा गाय
ये भी पढ़ें- Egg Production: पोल्ट्री फार्म में कैसे बढ़ेगा अंडा उत्पादन, पढ़ें पोल्ट्री एक्सपर्ट के 10 टिप्स