Bakrid: बकरे में ये पांच कमी हैं तो नहीं बिकेगा बकरीद के बाजार में, घर पर ऐसे करें जांच 

Bakrid: बकरे में ये पांच कमी हैं तो नहीं बिकेगा बकरीद के बाजार में, घर पर ऐसे करें जांच 

कुर्बानी के हिसाब से नियम हैं कि पांच एंगिल पर जांच-परख करने के बाद ही बकरे की कुर्बानी दी जाए. इसके साथ ही बाजार में ऐसे बकरों के मुंह मांगे दाम मिलते हैं जो अपने रंग और कद-काठी की वजह से देखने में खूबसूरत होते हैं. ऐसे बकरे बिकते भी जल्दी है. कुर्बानी की बहुत सारी शर्तों में ये भी शामिल है कि कुर्बानी का पशु देखने में अच्छा यानि खूबसूरत हो. 

Advertisement
Bakrid: बकरे में ये पांच कमी हैं तो नहीं बिकेगा बकरीद के बाजार में, घर पर ऐसे करें जांच बकरीद के दौरान कुर्बानी के लिए तोतापरी बकरों की डिमांड रहती है.

बकरीद में करीब दो महीने बाकी हैं. ईद के फौरन बाद बकरीद का त्यौहार आता है. बकरीद को कुर्बानी के लिए जाना जाता है. इस मौके पर ज्यादातर बकरों की कुर्बानी दी जाती है. इसके बाद दूसरे नंबर पर भेड़ की कुर्बानी दी जाती है. कहीं-कहीं ऊंट की कुर्बानी भी दी जाती है. हालांकि इसे देश में कई जगह बैन कर दिया गया है. अगर बकरा पालन करने वालों की बात करें तो पूरे साल में ये एक मौका ऐसा होता है जब वो बकरे बेचकर मोटा मुनाफा कमाते हैं. लेकिन, अगर आपके बकरे में ये पांच कमी हैं तो फिर बकरे से मुनाफा तो दूर की बात बकरीद के दौरान उसकी लागत भी नहीं निकाल सकते हैं. 

क्योंकि खासतौर पर ये पांच कमियों वाले बकरे बकरीद के बाजार में नहीं बिकते हैं. बकरों की इन पांच कमियों की जांच बाजार में ले जाने से पहले घर पर भी की जा सकती है. हालांकि बाजार और हाट में बकरों की खरीद-फरोख्त शुरू हो गई है. लेकिन बकरों की सबसे ज्यादा बकरी चांद दिखने के बाद 10 दिन होती है. क्योंकि बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जो एक-दो महीने पहले से बकरों की खरीदारी कर उन्हें पालते हैं. 

ये पांच कमी होने पर बाजार में नहीं बिकता है बकरा 

बकरों के बड़े कारोबारियों में शामिल राजस्थान के फहीम खान बताते हैं कि जब पशुपालक अपने बकरे खासतौर पर बकरीद के दौरान कुर्बानी के लिए बेचने को ले जाए तो उससे पहले घर पर ही इन पांच बातों को ध्यान में रखते हुए उनकी जांच कर लें. सबसे पहले किसी भी बकरे की जांच करने के लिए उसकी शुरुआत उसके सींग से करें. इस बात की तस्दीक कर लें कि उसका सींग टूटा हुआ न हो. ऐसा भी न हो कि किसी चोट के दौरान एक सींग टूटकर गिर गया हो और एक ही सींग रह गया हो. 

उसके बाद बकरे के दांत की जांच करें. बकरा अदंत यानि बिना दांतों का न हो. बकरा अगर दो दांत का है तो वो जल्दी बिकेगा. क्योंकि दो दांत का बकरा एक साल का जवान माना जाता है. बकरा दुबला-पतला और कमजोर न हो. बकरे को किसी भी तरह की कोई बीमारी न हो. बकरे का कोई भी अंग कटा हुआ न हो. बकरा चोटिल न हो. ऐसे बकरों की बाजार में कोई बोली नहीं लगती है. बकरों का कोई खरीदार नहीं मिलता है. क्योंकि कुर्बानी की शर्तों में ये सब शामिल है कि अगर बकरे के अंदर ऊपर बताई गई पांच बातों में से कोई भी एक लागू होती है तो उसकी कुर्बानी नहीं दी जा सकती है.  

ये भी पढ़ें- Dairy: विदु ने 50 गाय पालकर दूध से कमाए 49 लाख और गोबर से 44 लाख, जानें कैसे 

ये भी पढ़ें- Goat Farm: देश के सबसे बड़े बकरी फार्म का हुआ उद्घाटन, मंत्री बोले पीएम का सपना हो रहा सच

 

POST A COMMENT