Fish Pond Care: बदलते मौसम में मछलियों के तालाब में पानी को ऐसे रखें साफ और सामान्य 

Fish Pond Care: बदलते मौसम में मछलियों के तालाब में पानी को ऐसे रखें साफ और सामान्य 

Fish Pond Care बदलते मौसम के दौरान तालाब में पलने वाली मछलियां भी बीमार होती हैं. पानी गर्म हो जाए तो आक्सीजन की मात्रा कम हो जाती है. परेशान होकर मछलियां तालाब में रहने की जगह बदल देती हैं. फिशरीज एक्सपर्ट की मानें तो इसी तरह के कुछ ऐसे उपाय हैं जिन्हें अपनाकर सर्दियों के मौसम में मछलियों को बीमारियों से दूर रखकर उनकी अच्छी ग्रोथ बढ़ाई जा सकती है.

Advertisement
Fish Pond Care: बदलते मौसम में मछलियों के तालाब में पानी को ऐसे रखें साफ और सामान्य तालाब बनाने में सरकार करेगी मदद

खासतौर पर 15 फरवरी के बाद का मौसम मछली पालकों के लिए बहुत चुनौती वाला होता है. ये वो वक्त होता है जब मौसम तेजी से जल्दी-जल्दी बदलता है. कभी एकदम से गर्मी हो जाती है और कभी ठंडी हवाएं चलती हैं और वापस से ठंड लौट आती है. और होता ये है कि इसका सीधा असर तालाब के पानी पर पड़ता है. क्योंकि कभी पानी गर्म हो जाता है तो देखते ही देखते ठंडा हो जाता है. तापमान के इस उतार-चढ़ाव में ही मछलियां सबसे ज्यादा परेशान हो जाती हैं. सांस लेने में परेशानी होने लगती है. बीमार पड़ जाती हैं. मछलियों की ग्रोथ रुक जाती है. 

बाजार में बीमार और कम वजन की होने के चलते मछलियों के दाम गिर जाते हैं. कई बार तो तालाब में ही मछलियों की मौत होने लगती है. यही वजह है कि फिशरीज एक्सपर्ट मछली पालकों को बदलते मौसम में तालाब के पानी की जांच करते रहने की सलाह देते हैं. खासतौर पर सुबह और देर शाम के वक्त पानी का तापमान जरूर जांचना चाहिए. क्योंकि बदलते मौसम में फरवरी तक तालाब के रखरखाव में जरा सी भी लापरवाही हुई तो मछलियां जोखि‍म में आ जाती हैं. 

ऐसे सामान्य करें तालाब का पानी

फिशरीज एक्सपर्ट का कहना है कि तालाब का पानी रुका हुआ होता है, जिसके चलते सर्दी के मौसम में यह जल्दी ठंडा हो जाता है. ज्यादातर तालाब खुले में होते हैं तो पानी ठंडा हो जाता है. ठंडे पानी से मछलियों को परेशानी होने लगती है. ऐसे में सुबह-शाम मछलियों को पम्प की मदद से अंडर ग्राउंड वाटर से नहलाया जाता है. जमीन से निकला पानी गुनगुना होता है. इसलिए तालाब के ठंडे पानी में मिलकर यह पूरे पानी को सामान्य कर देता है. लेकिन बड़े तालाब में जमीन से निकला पानी मिलाना आसान नहीं होता है. इसलिए बड़े तालाबों में जाल डालकर उस पानी में उथल-पुथल कर काफी हद तक सामान्य कर दिया जाता है. 

ऐसे बढ़ाएं मछलियों की ग्रोथ 

  • तालाब के पानी की गुणवत्ता को बनाए रखें.
  • तालाब से पत्तियों-मलबे को हटाने के लिए जाल का इस्तेमाल करें.
  • तालाब का पानी साफ रखने से मछलियों को फायदा होता है.
  • तालाब के पानी की सतह पर बर्फ ना जमने दें. 
  • तालाब का पानी बहुत ज्यादा ठंडा होने से रोकने लिए एरियेटर का इस्तेमाल करें.
  • सर्दियों के दौरान तालाब और उसके पानी को हमेशा साफ रखें. 
  • पानी के फिल्ट्रेशन सिस्टम को एक्टिव रखें. 
  • ट्यूबवेल या पंपसेट से तालाब में पानी री साइकिल करें. 
  • पानी री साइकिल करने से नुकसानदायक गैसों को रोका जा सकता है.
  • कभी भी तालाब में ऑक्सीजन की कमी न होने दें. 
  • ऐसी मछली का पालन करें जो लचीली हो जो जरूरत पड़ने पर सर्दियों के दौरान तालाब की बाहरी सतह पर भी जिंदा रह सके.

Meat Production: पश्च‍िम बंगाल नहीं, UP को द‍िया गया मीट उत्पादन में नंबर वन बनने का टॉरगेट 

PDFA: ये हैं 80 और 30 लीटर दूध देकर ट्रैक्टर जीतने वालीं गाय-भैंस, गांव में हो रहा स्वागत 

POST A COMMENT