इंडियन डेयरी एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ. सुधीर सिंह और अन्य.क्या आपको बता है कि घी-मक्खन, पनीर की वैराइटी होती हैं. इतना ही नहीं एक दर्जन से ज्यादा स्वाद वाले दूध-लस्सी और छाछ बाजार में बिक रहे हैं. और खास बात ये कि जिस दूध से ये सब बनते हैं अब उसकी जांच चंद सेकेंड में सिर्फ एक बूंद दूध से हो जाती है. एक बूंद दूध से 72 से ज्यादा जांच हो जाती हैं. डेयरी टेक्नोलॉजी की बात करें तो दूध की क्वालिटी बनाए रखने के लिए उसे कुछ सेकेंड में गर्म करने के साथ ही चंद पलों में उसे ठंडा भी कर लिया जाता है. कोल्ड चेन की टेक्नोलॉजी बहुत हाई-फाई हो चुकी है. यह कहना है इंडियर डेयरी एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ. सुधीर सिंह का.
एक प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने ये भी बताया कि पशुपालक से खरीदे गए दूध की जांच अब मिल्क टैंकर में भरने के साथ ही हो जाती है. और ये सब देखने और सुनने के लिए आपको डेयरी एक्सपो में जाना होगा. 12 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक इंडियर डेयरी एसोसिएशन एक्सपो का आयोजन कर रही है. एक्सपो नई दिल्ली में यशोभूमि में आयोजित किया जा रहा है. एसोसिएशन का ये 52वां एक्सपो है. इसमे देश-विदेश की 200 से ज्यादा डेयरी से जुड़ी कंपनियां हिस्सा लेंगी.
डॉ. सुधीर सिंह के मुताबिक डेयरी एक्सपो में 200 से ज्यादा स्टॉल लगाए जा रहे हैं. अगर स्टॉल पर लगने वाले डेयरी प्रोडक्ट की बात करें तो लिक्विड दूध, दही, लस्सी, फ्लेवर्ड मिल्क, मिल्क पाउडर, दूध से बनी भारतीय मिठाईयां, चीज, घी-मक्खन और अलग-अलग स्वाद वाली आइसक्रीम भी एक्सपो में नजर आएंगी.
डॉ. सुधीर सिंह ने किसान तक को बताया कि डेयरी एक्सपो में एनिमल फार्म हाउस से लेकर प्रोसेसिंग प्लांट में इस्तेमाल होने वाली मशीनरी की प्रदर्शनी भी लगेगी. इस तरह की मशीनरी में एनिमल हाउसिंग, मिल्किंग और हाउसिंग मशीन, कैटल फीडिंग प्लांट, मैन्यूर ट्रीटमेंट सिस्टम, फीड-फोडर और मिनरल्स के स्टॉल भी एक्सपो में डेयरी कारोबारियों के लिए लगाए जा रहे हैं. इसके साथ ही पैकेजिंग से जुड़ी मशीन और मेटेरियल, टेस्टिंग मशीन, कच्चे माल, प्रोसेसिंग और प्रोडक्शन से जुड़ी मशीन और दूसरे जरूरी सामान भी एक्सपो में देखने को मिलेंगे.
ये भी पढ़ें- PDFA Expo: इनाम में ट्रैक्टर-बुलैट जीतने से पहले गाय-भैंसों को कराना होगा डोप टेस्ट
Economic Survey: कृषि क्षेत्र की धीमी चाल, डेयरी-पोल्ट्री और मछली पालन ने कैसे ली ऊंची उड़ान?
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today