Dairy Farm Layout: गाय-भैंस हेल्दी भी रहेगी और ज्यादा करेगी दूध उत्पादन, अगर ऐसा हुआ फार्म का लेआउट 

Dairy Farm Layout: गाय-भैंस हेल्दी भी रहेगी और ज्यादा करेगी दूध उत्पादन, अगर ऐसा हुआ फार्म का लेआउट 

Dairy Farm Layout केन्द्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान (सीआईआरबी), हिसार के रिटायर्ड प्रिंसिपल साइंटिस्ट डॉ. सज्जन सिंह का कहना है कि अगर लेआउट के मानकों के मुताबिक डेयरी फार्म बनवाया जाए तो बीमारियां भी पशुओं से दूर रहेंगी और साफ-सफाई के बीच पशु उत्पादन भी खूब करेंगे.  

Advertisement
Dairy Farm Layout: गाय-भैंस हेल्दी भी रहेगी और ज्यादा करेगी दूध उत्पादन, अगर ऐसा हुआ फार्म का लेआउट पशुपालकों को सस्ती दर पर उपलब्ध होंगी दवाएं

उत्पादन करने वाले पशु के लिए जितनी जरूरी खुराक होती है तो उतना ही जरूरी उसके लिए एनिमल शेड (बाड़े) का डिजाइन भी है. आप बेशक गाय-भैंस भरपूर हरा और सूखा चारा खि‍लाएं. दाने के साथ मिनरल मिक्चर मिलाकर दें, लेकिन अगर शेड में उसके बैठने और खड़े होने के लिए जरूरत के मुताबिक जगह नहीं है. चारे की नांद की नाप जोख सही नहीं और शेड में साफ-सफाई नहीं है तो पशु तनाव में रहेगा और ठीक से उत्पादन भी नहीं करेगा. 
एनिमल एक्सपर्ट की मानें तो जिस शेड में वेंटिलेशन और जल निकासी अच्छी होती है तो ऐसे डेयरी फार्म में पशुओं को होने वाली बीमारियां कंट्रोल में रहती हैं. पशुओं को खड़े होने और बैठने के लिए, चारा खाने और पानी पीने के लिए जरूरत के हिसाब से जगह मिले तो वो खुश रहते हैं और उनका उत्पादन बढ़ता है. एक अच्छे डेयरी फार्म के लेआउट में इन्हीं सब बातों का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है.   

डेयरी फार्म को चाहिए होता है ऐसा लेआउट  

डेयरी फार्म में पशुओं के आराम के लिए लेआउट जरूरी है. 
वेंटिलेशन और जल निकासी अच्छी होने से बीमारियों का जोखिम कम रहता है.
लेआउट अच्छा होगा तो फार्म में खाद मैनेजमेंट आसान हो जाता है. 
मानकों वाले लेआउट में चारा स्टोर करना आसान होता है और खराब भी नहीं होता है. 
लेआउट के मानकों पर बने फार्म में बायो सिक्योरिटी का पालन करना आसान होता है. 

ऐसा होना चाहिए डेयरी फार्म का लेआउट 

  • डेयरी फार्म में खुला चबूतरा या ओपन एरिया जरूर होना चाहिए. 
  • फार्म में जल निकासी के लिए ढलान वाला फर्श होना चाहिए. 
  • हवादार छत और छायादार आवास होना चाहिए. 
  • दूध को स्टोर करने वाली जगह अलग होनी चाहिए. 
  • पशुओं की पहुंच के लिए फिसलन रहित और साफ फर्श होना चाहिए. 
  • बछड़ों को बड़े पशुओं से अलग रखना चाहिए. 
  • बछड़ों को अलग-अलग या समूह में रख सकते हैं. 
  • बछड़ों के लिए साफ-सूखी और हवादार जगह होनी चाहिए. 
  • नए और बीमार पशुओं के लिए क्वारंटीन शेड होना चाहिए. 
  • क्वारंटीन शेड पशुओं के मुख्य शेड से दूर होना चाहिए. 

फार्म में ऐसे करें चारा और वॉटर मैनेजमेंट 

  1. डेयरी फार्म में साइलेज पिट और सूखा चारा शेड होना चाहिए. 
  2. चारा मिक्स करने और वितरण के लिए अलग जगह होनी चाहिए. 
  3. फार्म में कई जगह पानी की टंकी होनी चाहिए. 
  4. फार्म में फिल्टेरेशन के साथ ओवरहेड टैंक या बोरवेल होना चाहिए. 

फार्म में ऐसे करना चाहिए खाद मैनेजमेंट 

  • लिक्वि‍ड के लिए नाली और स्टोरेज टैंक होना चाहिए. 
  • खाद बनाने और बायोगैस की यूनिट होनी चाहिए. 
  • सूखी खाद स्टोरेज के लिए कवर्ड एरिया होना चाहिए. 
  • डेयरी फार्म के सभी कर्मचारियों का रिकॉर्ड होना चाहिए. 
  • पशु चिकित्सा और फर्स्ट ऐड बॉक्स होना चाहिए. 
  • दवाई, उपकरण और सेफ्टी उपकरण का स्टोर रूम होना चाहिए. 

Meat Production: पश्च‍िम बंगाल नहीं, UP को द‍िया गया मीट उत्पादन में नंबर वन बनने का टॉरगेट 

PDFA: ये हैं 80 और 30 लीटर दूध देकर ट्रैक्टर जीतने वालीं गाय-भैंस, गांव में हो रहा स्वागत 

POST A COMMENT