Goat for Bakrid: बकरीद के लिए बकरा खरीदने से पहले कर लें आंखों की जांच 

Goat for Bakrid: बकरीद के लिए बकरा खरीदने से पहले कर लें आंखों की जांच 

Goat for Bakrid बकरे के सींग और हाथ-पैर न टूटे हों. बकरे के शरीर पर चोट नहीं लगी हो. बकरे के दांत हो. साथ ही बकरे ने एक साल की उम्र पूरी कर ली हो. बकरा खरीदते वक्त ये जांच तो हर कोई करता ही है, लेकिन बकरों में कुछ अदंरूनी बीमारियां भी होती हैं. बकरा खरीदते वक्त ऐसे बकरों को भी जांच-परख के बाद ही खरीदना चाहिए.  

Advertisement
Goat for Bakrid: बकरीद के लिए बकरा खरीदने से पहले कर लें आंखों की जांच बकरी का प्रतीकात्मक फोटो. फोटो क्रेडिट-किसान तक

26 या 27 मई को बकरीद मनाई जा सकती है. तीन दिन तक कुर्बानी का ये त्यौहार मनाया जाता है. तीन दिन तक बकरों की कुर्बानी दी जाती है. ज्यादातर मुसलमान एक बकरे की कुर्बानी करते हैं. कुछ ऐसे भी होते हैं जो दो से 10 बकरों तक की कुर्बानी करते हैं. तीनों में से किसी भी दिन कुर्बानी की जा सकती है. इसके लिए बकरों की खरीदारी शुरू हो चुकी है. कुछ लोग बकरीद के लिए बकरों की बुकिंग भी करा रहे हैं. ऐसे लोग बकरीद से दो-तीन दिन पहले अपने बुक कराए बकरे ले जाते हैं. 

लेकिन कुर्बानी के लिए बकरे ऐसे ही आंख बंद कर नहीं खरीदे जाते हैं. कुर्बानी के लिए बकरे खरीदने के कुछ तय मानक हैं. बकरा हेल्दी हो, बीमार और विकलांग न हो. बकरा खरीदने वाला हर मुसलमान इसकी जांच-परख जरूर करता है. लेकिन इसके साथ ही एक और जांच करना बहुत जरूरी है. गोट एक्सपर्ट की मानें तो बकरा खरीदते वक्त उसकी आंखों की जांच करना भी बहुत जरूरी है.   

ऐसे चेक करें बकरे की आंखें 

प्रिंसिपल साइंटिस्ट और गोट एक्सपर्ट डॉ. आरएस पवैया का कहना है कि यह जरूरी नहीं कि डॉक्टर के पास ले जाने पर ही बकरे की बीमारियों का पता चले. बकरे में होने वाले बदलावों को देखकर भी उसके बीमार होने का पता लगाया जा सकता है. जैसे भेड़-बकरी के अंदर जब हिमोकस नाम का पैरासाइड पलने लगता है तो बकरे की आंखों में बदलाव होने लगता है. क्योंकि हिमोकस बकरे का खून चूसता है. और जब यह खून चूसने लगता है तो इसकी संख्या भी बढ़ने लगती है. इसलिए गौर करने पर पता चलेगा कि हेल्दी बकरे की आंखें एकदम से चमकीली लाल-गुलाबी होती हैं. 

हिमोकस है तो नहीं बढ़ेगा वजन 

जब बकरे-बकरियों के पेट में हिमोकस पनपने लगता है तो आंख हल्की गुलाबी हो जाती है. जैसे-जैसे हिमोकस की संख्या बढ़ती जाती है और वो खून चूसते हैं तो बकरे की आंख सफेद पड़ने लगती है. जिसका मतलब यह है कि बकरे में खून की कमी हो रही है. ये खतरनाक बीमारी जरूर है, लेकिन इसकी पहचान और इलाज संभव है वो भी बहुत ही आसान तरीके से.

खुद गांव में रहने वाला एक पशुपालक भी इसकी पहचान कर सकता है कि उसके भेड़-बकरी में हीमोकस परजीवी है या नहीं. हीमोकस एक खतरनाक परजीवी है. गोट एक्सपर्ट की मानें तो ये खासतौर से भेड़ और बकरी में पाया जाता है. अगर ये एक बार भेड़-बकरी के पेट में आ गया तो फिर उस पशु का हेल्दी होना मुश्किल है. फिर चाहें आप उस भेड़-बकरी को कितना ही हरा और सूखा चारा समेत दाना और मिनरल खिला लें. 

ये भी पढ़ें- केंद्र के आंकड़ों में 'जीरो' है मध्य प्रदेश की गेहूं खरीद, पढ़ें बाकी राज्यों का हाल

ये भी पढ़ें- पशुपालकों और पर्यावरण तक के लिए ऐसे फायदेमंद है वाइट रेवोलुशन-2

POST A COMMENT