Fish Care: मछली के तालाब में अभी डाल दें चूना-गोबर, नहीं होगा बड़ा नुकसान Fish Care: मछली के तालाब में अभी डाल दें चूना-गोबर, नहीं होगा बड़ा नुकसान
खासतौर से बरसात के दिनों में तालाब का पानी हेल्दी और प्रदूषण मुक्त रखना बहुत जरूरी होती है. और ऐसा करने के लिए Fish Care जरूरी है कि तालाब में चूने और गोबर का इसतेमाल किया जाए. क्योंकि बारिश के दौरान तालाब का पानी जल्दी प्रदूषित होता है. पानी का रंग हरा हो जाता है. इसलिए जरूरी है कि तालाब में मछली का बीज डालने से पहले तालाब से जलीय खर-पतवार को बाहर निकाल दिया जाए.
मछली पालकों के लिए बड़ी खबरनासिर हुसैन - New Delhi,
- Aug 07, 2026,
- Updated Aug 07, 2026, 9:05 PM IST
आप मछली पालक और तालाब में मछली पालते हैं तो अलर्ट हो जाएं. अगर आप चाहते हैं कि मछलियों के तालाब में किसी तरह का कोई बड़ा नुकसान न हो तो तालाब के पानी को स्वच्छ रखें. इसके लिए फिशरीज एक्सपर्ट के मुताबिक तालाब में चूने और गोबर का इस्तेमाल शुरू कर दें. क्योंकि एक्सपर्ट की मानें तो आप मछलियों को कितना भी अच्छा फीड खिला दें या दवाईयों का इस्तेमाल करें, लेकिन जब तक तालाब का पानी प्रदूषण मुक्त नहीं होगा तो मछलियां हेल्दी नहीं होंगी.
और इसका सीधा असर मछलियों की बढ़वार (ग्रोथ) और उनके बाजार भाव पर पड़ता है. मछलियों की ग्रोथ के लिए जितना फीड जरूरी है उतना ही तालाब के पानी का हेल्दी होना भी जरूरी है. क्योंकि पानी के साथ ही मछलियों की हैल्थ जुड़ी होती है, और जब हैल्थ अच्छी होगी तो मछलियां तेजी से ग्रोथ करेंगी. तेजी से उनका वजन बढ़ेगा. उन्हें कोई बीमारी भी नहीं होगी.
बरसात में तालाब की ऐसे करें देखभाल
- तालाब के पानी का रंग जैसे ही हरा हो जाए तो चूने-गोबर का इस्तेमाल 15 दिन से लेकर एक महीने तक के लिए बंद कर दें.
- जब बरसात के दौरान बारिश ज्यादा हो तो 15 से 20 किलो चूना घोल बनाकर प्रति एकड़ तालाब में जरूर डालें.
- नर्सरी तालाब से बीज निकालने से एक दिन पहले फीड बंद कर दें.
- नर्सरी तालाब को दोबारा इस्तेमाल करने के लिए पहले उसे सुखा लें.
- नर्सरी तालाब को दोबारा तैयार करने की भी तैयारियों की जरूरत होती है.
- नर्सरी तालाब को दोबारा तैयार करने के लिए गोबर और चूने का इस्तेमाल करें.
- प्रति एकड़ तालाब में एक से दो हजार किलो गोबर और 50 किलो चूना डालें.
- दोबारा तैयार हो रहे नर्सरी तालाब में गोबर-चूने के बाद एक फिट पानी भर दें
- पांच से सात दिन बाद तालाब में पांच फिट तक पानी भर दे
- तालाब में पांच फिट पानी भरने के बाद 20 लाख बीज (स्पॉन) एक एकड़ में डाल दें
- बीज को हमेशा ट्रांसपोर्ट करते वक्त ठंडे वातावरण का इस्तेमाल करें.
- तालाब से खरपतवार निकालने के लिए एक एकड़ तालाब में तीन किलोग्राम 2-4 D दवा का इस्तेमाल कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें:-
Milk Adulteration: दूध में पानी मिलाया है या पूरा दूध ही सिंथेटिक है, खुद से ऐसे करें जांच
Goat Farming: तेजी से बढ़ रही है बकरी पालन करने वालों की संख्या, ये हैं वो 20 वजह