यूपी में 17 जुलाई से फिर एक्टिव होगा मॉनसून, अभी सताएगी उमस भरी गर्मी, जानें IMD का ताजा अपडेट

यूपी में 17 जुलाई से फिर एक्टिव होगा मॉनसून, अभी सताएगी उमस भरी गर्मी, जानें IMD का ताजा अपडेट

UP Weather Today: मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, मॉनसून के ठहर जाने से प्रदेश के कई जिलों में गर्मी और उमस का असर बढ़ेगा. दिन के साथ रात का तापमान भी बढ़ने की उम्मीद है. वहीं बारिश न होने का सीधा असर धान की फसल पर पड़ेगा. 

up weather news todayयूपी में आने वाले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है (File Photo-ITG)up weather news todayयूपी में आने वाले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है (File Photo-ITG)
क‍िसान तक
  • LUCKNOW,
  • Jul 14, 2026,
  • Updated Jul 14, 2026, 7:22 AM IST

उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है. ऐसे में सूरज अपने कड़े तेवर दिखाएगा. मौसम विभाग के मुताबिक 14 जुलाई यानी मंगलवार को कहीं भी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है. पछुआ हवाओं के चलते अगले तीन-चार दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना भी कम है. राजधानी लखनऊ में उमस बढ़ सकती है, लेकिन शाम तक कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है.

17-18 जुलाई तक दोबारा मॉनसून होगा सक्रिय

अमौसी मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले तीन-चार दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है. हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम और छिटपुट बारिश हो सकती है. उन्होंने बताया कि 17-18 जुलाई के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश से मॉनसून के पुनः सक्रिय होने के संकेत हैं, जिससे दोबारा मॉनसून गतिविधियों में बढ़त सकती है.

धान की फसल पर पड़ेगा असर

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, मॉनसून के ठहर जाने से प्रदेश के कई जिलों में गर्मी और उमस का असर बढ़ेगा. दिन के साथ रात का तापमान भी बढ़ने की उम्मीद है. वहीं बारिश न होने का सीधा असर धान की फसल पर पड़ेगा. 

हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, अयोध्या, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और सोनभद्र समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. 

40 KM की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

वहीं, पश्चिमी यूपी में भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना बनी हुई है, जबकि अधिकांश जिलों के लिए फिलहाल कोई बड़ी मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है. उधर, नोएडा, मेरठ, आगरा, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, मिर्जापुर और गाजीपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

ये भी पढे़ं-

अल नीनो का असर बरकरार: कमजोर मॉनसून से खरीफ बुवाई 16% घटी, धान-दालों का रकबा घटा

दिल्ली-UP समेत 21 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके राज्य का मौसम हाल

MORE NEWS

Read more!