देश के ज्‍यादातर हिस्‍सों में मौसम का अलर्ट, इन राज्यों में होगी भारी बारिश, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

देश के ज्‍यादातर हिस्‍सों में मौसम का अलर्ट, इन राज्यों में होगी भारी बारिश, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है, कहीं आंधी-बारिश तो कहीं गर्मी का असर दिख रहा है. दिल्ली में 7 मई को हल्की गतिविधि के संकेत हैं, वहीं आगे कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने का अनुमान जताया गया है.

aaj ka mausam aaj ka mausam
क‍िसान तक
  • Noida,
  • May 07, 2026,
  • Updated May 07, 2026, 7:00 AM IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपने ताजा पूर्वानुमान में दक्षिण में केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले 6 से 7 दिनों तक गरज-चमक और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. साथ ही पश्चिम राजस्थान में 9 से 11 मई के बीच लू की आशंका जताई है. वहीं, 10 से 12 मई के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी, बिजली और 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक, बीते दिन कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी देखी गई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज हुई है.

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली में ओलावृष्टि भी हुई. कई हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे बना हुआ है, जबकि विदर्भ जैसे क्षेत्रों में अभी भी 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान दर्ज किया गया. देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है, जिससे गर्मी और बारिश दोनों का असर एक साथ देखने को मिल रहा है.

दिल्ली-NCR में हल्‍की बारिश की संभावना

आईएमडी के अनुसार दिल्‍ली-एनसीआर में 7 मई को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा. दोपहर और शाम के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. तापमान सामान्य से थोड़ा नीचे बना रहेगा. दिन में हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलेंगी, जिससे गर्मी थोड़ी कम महसूस होगी.

मौसम पूर्वानुमान: किस क्षेत्र में कैसा रहेगा असर?

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत में 10 से 12 मई के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिलेगा. 11 और 12 मई को उत्तराखंड और हिमाचल में भी असर बढ़ेगा.

पूर्वोत्तर भारत में 8 से 10 मई के बीच असम, मेघालय और आसपास के राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहेगी, कुछ जगहों पर भारी वर्षा की संभावना है.

वहीं, पूर्वी भारत में 8 से 10 मई के बीच बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में आंधी और बारिश का असर रहेगा, जबकि 9 मई को पश्चिम बंगाल में तेज आंधी की चेतावनी दी गई है.

मध्य भारत में 7 मई के बाद तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा, लेकिन छत्तीसगढ़ और विदर्भ में हल्की बारिश और आंधी की स्थिति बनी रह सकती है. 

दक्षिण भारत में अगले एक हफ्ते तक केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में लगातार बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहेंगी, जिससे कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.

खेती-किसानी के लिए सलाह

मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे आंधी और बारिश को देखते हुए फसलों की सुरक्षा के इंतजाम करें. खेतों में जल निकासी की व्यवस्था मजबूत रखें, ताकि जलभराव से नुकसान न हो. फल और सब्जियों की फसलों को तेज हवाओं से बचाने के लिए सहारा दें.

ओलावृष्टि की संभावना वाले क्षेत्रों में जाल या कवर का उपयोग करें. कटाई के लिए तैयार फसल को जल्द सुरक्षित स्थान पर रखें और तिरपाल से ढकें. पशुपालकों को सलाह है कि खराब मौसम के दौरान पशुओं को खुले में न छोड़ें और सुरक्षित स्थान पर रखें.

MORE NEWS

Read more!