Monsoon 2023: यूपी में बारिश का इंतजार कर रहे लोग, इन राज्यों में जारी हुआ बारिश और बिजली का अलर्ट, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Monsoon 2023: यूपी में बारिश का इंतजार कर रहे लोग, इन राज्यों में जारी हुआ बारिश और बिजली का अलर्ट, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

आईएमडी के मुताबिक 19 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में एक-दो जगहों पर बारिश हो सकती है, हालांकि भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. इसी के साथ कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है.

ताज महल की दीवारों तक पहुंचा यमुना का पानी! ताज महल की दीवारों तक पहुंचा यमुना का पानी!
प्राची वत्स
  • Noida,
  • Jul 19, 2023,
  • Updated Jul 19, 2023, 10:38 AM IST

यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिससे नदी-नालों का जलस्तर काफी बढ़ गया है. राज्य में नदियों के किनारे स्थित इलाके बाढ़ प्रभावित हैं. इस बीच मौसम को लेकर थोड़ी राहत की खबर है. फिलहाल यूपी में बारिश का सिलसिला कुछ कम होता दिख रहा है. हालांकि पश्चिमी यूपी के तराई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक 22 जुलाई तक इन इलाकों में छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है. मंगलवार को भी यूपी के कई इलाकों में बारिश के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. मथुरा-आगरा में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया, जिससे आगरा के निचले इलाकों में पानी भर गया.

ताजमहल की दीवारों तक पहुंचा यमुना का पानी! 

45 साल बाद एक बार फिर यमुना का पानी ताज महल की पिछली दीवार तक पहुंच गया और एत्मादौला का मकबरा, दशहरा घाट जैसी जगहें पानी से भर गईं. मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को भी कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है.

इन जगहों पर बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

आईएमडी के मुताबिक 19 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में एक-दो जगहों पर बारिश हो सकती है, हालांकि भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. इसके साथ ही आगरा, अलीगढ़, अमरोहा, बागपत, बांदा, बरेली और बिजनौर में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है. बुलंदशहर, चंदौली, चित्रकूट, फिरोजाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड, झांसी और कौशांबी में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है.

ये भी पढ़ें: El nino: क्या है अल-नीनो का फसलों पर असर, क्या बढ़ जाएगी महंगाई, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

बुधवार को ललितपुर, महोबा, मथुरा, मेरठ, मिर्ज़ापुर, मुरादाबाद, मुज़फ्फरनगर, पीलीभीत, प्रयागराज, रामपुर, संत रविदास नगर, सहारनपुर, शामली, सोनभद्र और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है. 22, 23 और 24 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है.

इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों के दौरान कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र में भारी से बहुत भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. वहीं, अगले तीन दिनों तक गुजरात, विदर्भ, तेलंगाना और ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है.

देशभर में मौसम का पूर्वानुमान

अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिणी छत्तीसगढ़, उत्तरी तेलंगाना और विदर्भ में मध्यम से भारी बारिश संभव है. ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, गुजरात के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, पूर्वी राजस्थान, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ भारी बारिश हो सकती है. पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, झारखंड के पश्चिम और उदर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तटीय कर्नाटक, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. उत्तर प्रदेश, बिहार, आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप दोनों में हल्की बारिश संभव है. 

MORE NEWS

Read more!