IMD अलर्ट: उत्तर भारत में बढ़ेगी लू, कई राज्यों में हीटवेव की चेतावनी

IMD अलर्ट: उत्तर भारत में बढ़ेगी लू, कई राज्यों में हीटवेव की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तर भारत में अगले 4-5 दिन लू का प्रकोप जारी रहेगा. दिल्ली समेत कई राज्यों में हीटवेव अलर्ट है, जबकि पूर्वी भारत में हल्की बारिश से राहत मिल सकती है.

Heat Wave alert in Maharashtra (File Photo- ITG)Heat Wave alert in Maharashtra (File Photo- ITG)
क‍िसान तक
  • New Delhi,
  • Apr 23, 2026,
  • Updated Apr 23, 2026, 7:22 PM IST

देश के कई राज्यों में अप्रैल के महीने में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. आने वाले दिनों में मौसम का कैसा हाल रहेगा, इसके बारे में भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के सीनियर साइंटिस्ट नरेश कुमार ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उत्तर भारत में अगले 4 से 5 दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इस दौरान कई राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी देखी जा सकती है.

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली में गर्म हवाओं (लू) का सिलसिला बना रहेगा. खास तौर पर राजधानी दिल्ली में 24 और 25 अप्रैल को हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है.

दक्षिणी राज्यों में हालात अलग

वहीं, पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में हालात कुछ अलग रहेंगे. पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल में हॉट एंड ह्यूमिड मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है.

बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण दो दिनों के बाद पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है, जिससे तापमान में थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

इसके अलावा, दो दिन बाद पहाड़ी राज्यों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होगा. इससे वहां का मौसम सामान्य रह सकता है, लेकिन इसका मैदानी इलाकों पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा. मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतने और जरूरी होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी है.

इन राज्यों में राहत नहीं

आने वाले 4-5 दिनों में उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के इलाकों में तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है. पूर्वी भारत में 2-3 बाद तापमान में राहत के कुछ हालात बनेंगे. बंगाल की खाड़ी से हवा में थोड़ी नमी आएगी जिससे तापमान में गिरावट हो सकती है. वहां गरज-चमक की स्थिति बन सकती है.

अभी पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में हीटवेव की चेतावनी है. इसके बाद राजस्थान और पंजाब में भी लू की स्थिति बनेगी. अगला 4-5 दिन तापमान के लिहाज से चुनौतीपूर्ण रहने वाला है. बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अगले 2-3 दिन तक हीटवेव रहने का अनुमान है. इन इलाकों में येलो अलर्ट है.

दिल्ली के लिए भी हीटवेव की चेतावनी है. पूर्वी भारत में राहत की बात है क्योंकि इस पूरे हफ्ते गरज, चमक की स्थिति रहेगी. कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी दर्ज हो सकती है. असम, मेघालय और मिजोरम के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश हो सकती है.

पहाड़ी राज्यों में भी राहत मिलेगी क्योंकि 24 अप्रैल से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है. इससे तापमान में गिरावट आएगी. जम्मू कश्मीर में अधिक राहत मिलने की उम्मीद है क्योंकि हाल के दिनों में वहां तापमान अधिक है.

MORE NEWS

Read more!