PM Kisan Scheme: पीएम किसान की 22वीं किस्त की तारीख का ऐलान, पीएम मोदी गुवाहाटी से जारी करेंगे पैसे

PM Kisan Scheme: पीएम किसान की 22वीं किस्त की तारीख का ऐलान, पीएम मोदी गुवाहाटी से जारी करेंगे पैसे

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए राहत की खबर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च को असम के गुवाहाटी से किस्त जारी करेंगे. इस दिन करोड़ों किसानों के खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे.

PM Kisan Scheme 22nd instalment date announcedPM Kisan Scheme 22nd instalment date announced
क‍िसान तक
  • Noida,
  • Mar 10, 2026,
  • Updated Mar 10, 2026, 1:41 PM IST

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. अब किसानों का इंतजार खत्म होने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च को असम के गुवाहाटी से योजना की 22वीं किस्त के 2-2 हजार रुपये जारी करेंगे. इस दिन देशभर के 9.32 करोड़ से ज्‍यादा पात्र किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए किस्त की राशि भेजी जाएगी. पीएम किसान योजना के तहत सरकार हर साल किसानों को 6000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है, जो तीन बराबर किस्तों में उनके खातों में ट्रांसफर की जाती है. यह किस्‍त शाम 5 बजे जारी की जाएगी.

केंद्र सरकार की इस योजना का उद्देश्य किसानों को खेती-किसानी के खर्चों में मदद देना और उनकी आय को सहारा देना है. 13 मार्च को होने वाले कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसानों से संवाद भी कर सकते हैं और कृषि से जुड़ी योजनाओं पर भी बात कर सकते हैं. बता दें कि इससे पहले 21वीं किस्‍त 19 नवंबर 2025 को तमिलनाडु के कोयम्‍बटूर से जारी हुई थी. अब तक इस योजना के माध्यम से 21 जारी किस्‍तों के माध्‍यम से कुल मिलाकर 4.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है.

Honoring our #Annadata, 22nd Instalment of #PMKISAN will be released on 13th March 2026.#PMKISAN #22ndinstalment #PMKisansammannidhi@OfficeofSSC @AgriGoI @mygovindia @icarindia @DDKisanChannel @MoRD_GoI @RNK_Thakur @PMOIndia @PIB_India pic.twitter.com/aTYBdlyGKF

— PM Kisan Samman Nidhi (@pmkisanofficial) March 9, 2026

केंद्र की सबसे लोकप्र‍िय योजना है पीएम किसान 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को केंद्र सरकार की सबसे बड़ी डायरेक्ट इनकम सपोर्ट स्कीम माना जाता है. इस योजना के जरिए किसानों को बिना किसी बिचौलिये के सीधे उनके बैंक खाते में आर्थिक मदद मिलती है. यही वजह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में इसे किसानों के लिए एक भरोसेमंद योजना के रूप में देखा जाता है.

इस योजना के कारण किसानों को खेती के छोटे-छोटे खर्चों के लिए कर्ज लेने की जरूरत कम हुई है. बीज, खाद, कीटनाशक और अन्य इनपुट खरीदने के लिए मिलने वाली यह रकम किसानों के लिए एक शुरुआती सहारा बनती है. कई राज्यों में किसान इसे फसल की बुवाई से पहले मिलने वाली आर्थिक मदद के रूप में देखते हैं

लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी जरूरी

बता दें कि योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है. किस्‍त का लाभ सिर्फ उन्‍हीं किसानों को मिलेगा जिनका नाम लाभार्थी सूची यानी बेनि‍फिशि‍यरी लिस्‍ट में शामिल है. 

बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?

PM Kisan Yojana के लाभार्थी अपनी स्थिति ऑनलाइन भी जांच सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा.

वेबसाइट के होमपेज पर मौजूद ‘Know Your Status’ विकल्प पर क्लिक करें. इसके बाद स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कैप्चा कोड और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें. जानकारी सबमिट करते ही आपके आवेदन और किस्त से जुड़ी स्थिति सामने आ जाएगी.

अगर किसी किसान को अपनी जानकारी में बदलाव या अपडेट करना है तो वह वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध संबंधित विकल्प पर जाकर जरूरी विवरण अपडेट कर सकता है.

MORE NEWS

Read more!