मंडियों में बिखरा ‘पीला सोना’, किसान की जेब फिर भी खाली!, BJP पर बरसे रणदीप सुरजेवाला

मंडियों में बिखरा ‘पीला सोना’, किसान की जेब फिर भी खाली!, BJP पर बरसे रणदीप सुरजेवाला

हरियाणा में गेहूं खरीद, उठान और भुगतान में देरी को लेकर किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा सरकार पर किसानों की अनदेखी, भ्रष्टाचार और खराब व्यवस्था के आरोप लगाए हैं. लाखों टन गेहूं मंडियों में खुले में पड़ा है, जबकि किसान भुगतान और फसल उठान का इंतजार कर रहे हैं.

‘पीले सोने’ पर बदइंतजामी की मार- कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला‘पीले सोने’ पर बदइंतजामी की मार- कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला
क‍िसान तक
  • Noida,
  • May 06, 2026,
  • Updated May 06, 2026, 10:19 AM IST

हरियाणा में गेहूं खरीद, उठान और किसानों को भुगतान में हो रही देरी को लेकर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की खराब व्यवस्था के कारण किसान मंडियों से लेकर खेतों तक परेशान हैं और लाखों मीट्रिक टन गेहूं खुले में पड़ा हुआ है.

सुरजेवाला ने कहा कि किसानों की फसल खरीदने के बाद भी उन्हें समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है. इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. कई किसानों को अगले सीजन की बुवाई, घर खर्च और बच्चों की फीस तक जुटाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

लाखों टन गेहूं खुले में पड़ा

उन्होंने दावा किया कि करीब 8.23 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद अभी बाकी है, जबकि 42.62 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उठान नहीं हो पाया है. यानी कुल मिलाकर लगभग 50.85 लाख मीट्रिक टन गेहूं खुले में पड़ा हुआ है.

सुरजेवाला ने कहा कि समय पर गोदाम खाली नहीं कराए गए और ट्रांसपोर्ट की सही व्यवस्था नहीं होने के कारण यह स्थिति बनी है. उनका आरोप है कि सरकार की लापरवाही से किसानों की मेहनत की फसल खराब होने का खतरा बढ़ गया है.

मंडियों में भ्रष्टाचार के आरोप

कांग्रेस नेता ने मंडियों में भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के आरोप भी लगाए. उन्होंने कहा कि गेहूं उठान के लिए आढ़तियों से प्रति कट्टा 15 रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही है.

उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि MSP पर खरीद के नाम पर सिर्फ धांधली हो रही है और पूरा सिस्टम बहुत धीमी गति से काम कर रहा है.

किसानों की हालत खराब

सुरजेवाला ने कहा कि किसान सालभर मेहनत करता है, लेकिन फसल बेचने के बाद भी उसे सही समय पर पैसा नहीं मिल पा रहा. इससे किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर होती जा रही है.

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही और इसी वजह से हरियाणा के किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें: 

Coffee Export: भारत की कॉफी का दुनिया में बढ़ा स्वाद, निर्यात से हुई करोड़ों की कमाई
White Revolution-2: पशुपालकों और पर्यावरण तक के लिए ऐसे फायदेमंद है वाइट रेवोलुशन-2

MORE NEWS

Read more!