India-US Trade Deal: अमेर‍िका से क्या खरीदता और उसे क्या बेचता है भारत?

India-US Trade Deal: अमेर‍िका से क्या खरीदता और उसे क्या बेचता है भारत?

जानिए 2022 से 2025 तक भारत और अमेरिका के बीच कृषि व्यापार का पूरा विवरण. किस साल भारत ने अमेरिका से क्या खरीदा और अमेरिका को कौन से उत्पाद भेजे, जैसे बासमती चावल, मसाले, डेयरी उत्पाद, समुद्री उत्पाद और ताजा फल. किसानों और व्यापारियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी.

India-US trade deal India-US trade deal
प्राची वत्स
  • Noida,
  • Feb 03, 2026,
  • Updated Feb 03, 2026, 12:49 PM IST

2022 से 2025 तक, भारत और अमेरिका के बीच कृषि और खाद्य उत्पादों का व्यापार लगातार बढ़ रहा है. इस दौरान, भारत ने अमेरिका से कई ज़रूरी चीज़ें इंपोर्ट कीं, जिनमें ताज़े फल, वाइन, कपास, वनस्पति तेल और दालें शामिल हैं, जबकि अमेरिका को सी-फूड, मसाले, बासमती चावल, डेयरी उत्पाद और हर्बल/आयुर्वेदिक उत्पाद एक्सपोर्ट किए. इस ट्रेड डील से न सिर्फ़ किसानों और उत्पादकों की इनकम बढ़ी है, बल्कि उपभोक्ताओं को बेहतर और ज़्यादा तरह के विकल्प भी मिले हैं. इसी कड़ी में आइए जानते हैं 2022-23, 2023-24 और 2024-25 में भारत अमेरिका से क्या इंपोर्ट करता है और क्या एक्सपोर्ट करता है.

भारत से अमेरिका को निर्यात किए जाने वाले कृषि उत्पाद

भारत अमेरिका को कई तरह के कृषि उत्पाद भेजता है. 2024-25 में कुल निर्यात का आंकड़ा लगभग 52,873 करोड़ रुपये और मात्रा में 16.61 लाख मीट्रिक टन है. प्रमुख उत्पाद इस प्रकार हैं:

उत्पादसालकीमतनिर्यात (टन में)
समुद्री उत्पाद 2024-2522,672 करोड़3.42 लाख मीट्रिक टन
मसाले 2024-255,481 करोड़1.08 लाख मीट्रिक टन
बासमती चावल2024-252,849 करोड़ रुपये2.74 लाख मीट्रिक टन
डेयरी उत्पाद2024-251,748 करोड़ रुपये86,833 मीट्रिक टन
आयुष और हर्बल उत्पाद 2024-251,599 करोड़ रुपये27,885 मीट्रिक टन
प्रोसेस्ड फल और जूस2024-251,216 करोड़ रुपये 94,311 मीट्रिक टन
कैस्टर ऑयल2024-251,010 करोड़ रुपये73,434 मीट्रिक टन

इसके अलावा भारत से अमेरिका को चाय, कॉफी, दालें, तंबाकू, तिल, ताजा फल, ताजा सब्जियां, ज्वारी, काजू, और कंद-मूल सब्जियां भी निर्यात की जाती हैं.

अमेरिका से भारत आयात किए जाने वाले उत्पाद

भारत अमेरिका से भी कई कृषि और खाद्य उत्पाद खरीदता है. 2024-25 में कुल आयात का मूल्य 18,587 करोड़ रुपये और मात्रा 12.61 लाख मीट्रिक टन है. इसमें मुख्य उत्पाद हैं:

उत्पादकीमतआयात (टन में)
ताजा फल9,482 करोड़ रुपये3.06 लाख मीट्रिक टन
शराब और शराबीय पेय3,824 करोड़ रुपये6.51 लाख मीट्रिक टन
कपास1,991 करोड़ रुपये86,080 मीट्रिक टन
वनस्पति तेल1,097 करोड़ रुपये 1.06 लाख मीट्रिक टन
दालें763 करोड़ रुपये89,631 मीट्रिक टन
समुद्री उत्पाद409 करोड़ रुपये5,212 मीट्रिक टन
मसाले281 करोड़ रुपये2,938 मीट्रिक टन

अन्य आयातित उत्पादों में प्रोसेस्ड फल, प्रोसेस्ड सब्जियां, चाय, कॉफी, मिल्ड उत्पाद, आयुष उत्पाद, तंबाकू, कोकोआ उत्पाद और सीड्स शामिल हैं.

निर्यात और आयात क्यों है जरूरी

इस व्यापार समझौते से भारत के किसानों और उत्पादकों को बड़ा लाभ मिलेगा. भारत के समुद्री उत्पाद, मसाले, बासमती चावल और डेयरी उत्पाद अमेरिका में आसानी से बेचने में सक्षम होंगे. वहीं, अमेरिका से ताजा फल, शराब, कपास और वनस्पति तेल भारत में उपलब्ध होंगे. यह समझौता दोनों देशों के कृषि और खाद्य उत्पादों के व्यापार को बढ़ावा देगा और किसानों की आमदनी में सुधार करेगा.

ये भी पढ़ें: 

River Buffalo: देश ही नहीं विदेशों में भी दूध-मीट की खूब है डिमांड, ये है नदी भैंस की खासियत
बजट से पहले बिहार सरकार का आर्थिक सर्वे: मखाना क्षेत्र बढ़ेगा, चावल पिछड़ा

MORE NEWS

Read more!