
2022 से 2025 तक, भारत और अमेरिका के बीच कृषि और खाद्य उत्पादों का व्यापार लगातार बढ़ रहा है. इस दौरान, भारत ने अमेरिका से कई ज़रूरी चीज़ें इंपोर्ट कीं, जिनमें ताज़े फल, वाइन, कपास, वनस्पति तेल और दालें शामिल हैं, जबकि अमेरिका को सी-फूड, मसाले, बासमती चावल, डेयरी उत्पाद और हर्बल/आयुर्वेदिक उत्पाद एक्सपोर्ट किए. इस ट्रेड डील से न सिर्फ़ किसानों और उत्पादकों की इनकम बढ़ी है, बल्कि उपभोक्ताओं को बेहतर और ज़्यादा तरह के विकल्प भी मिले हैं. इसी कड़ी में आइए जानते हैं 2022-23, 2023-24 और 2024-25 में भारत अमेरिका से क्या इंपोर्ट करता है और क्या एक्सपोर्ट करता है.
भारत अमेरिका को कई तरह के कृषि उत्पाद भेजता है. 2024-25 में कुल निर्यात का आंकड़ा लगभग 52,873 करोड़ रुपये और मात्रा में 16.61 लाख मीट्रिक टन है. प्रमुख उत्पाद इस प्रकार हैं:
| उत्पाद | साल | कीमत | निर्यात (टन में) |
| समुद्री उत्पाद | 2024-25 | 22,672 करोड़ | 3.42 लाख मीट्रिक टन |
| मसाले | 2024-25 | 5,481 करोड़ | 1.08 लाख मीट्रिक टन |
| बासमती चावल | 2024-25 | 2,849 करोड़ रुपये | 2.74 लाख मीट्रिक टन |
| डेयरी उत्पाद | 2024-25 | 1,748 करोड़ रुपये | 86,833 मीट्रिक टन |
| आयुष और हर्बल उत्पाद | 2024-25 | 1,599 करोड़ रुपये | 27,885 मीट्रिक टन |
| प्रोसेस्ड फल और जूस | 2024-25 | 1,216 करोड़ रुपये | 94,311 मीट्रिक टन |
| कैस्टर ऑयल | 2024-25 | 1,010 करोड़ रुपये | 73,434 मीट्रिक टन |
इसके अलावा भारत से अमेरिका को चाय, कॉफी, दालें, तंबाकू, तिल, ताजा फल, ताजा सब्जियां, ज्वारी, काजू, और कंद-मूल सब्जियां भी निर्यात की जाती हैं.
भारत अमेरिका से भी कई कृषि और खाद्य उत्पाद खरीदता है. 2024-25 में कुल आयात का मूल्य 18,587 करोड़ रुपये और मात्रा 12.61 लाख मीट्रिक टन है. इसमें मुख्य उत्पाद हैं:
| उत्पाद | कीमत | आयात (टन में) |
| ताजा फल | 9,482 करोड़ रुपये | 3.06 लाख मीट्रिक टन |
| शराब और शराबीय पेय | 3,824 करोड़ रुपये | 6.51 लाख मीट्रिक टन |
| कपास | 1,991 करोड़ रुपये | 86,080 मीट्रिक टन |
| वनस्पति तेल | 1,097 करोड़ रुपये | 1.06 लाख मीट्रिक टन |
| दालें | 763 करोड़ रुपये | 89,631 मीट्रिक टन |
| समुद्री उत्पाद | 409 करोड़ रुपये | 5,212 मीट्रिक टन |
| मसाले | 281 करोड़ रुपये | 2,938 मीट्रिक टन |
अन्य आयातित उत्पादों में प्रोसेस्ड फल, प्रोसेस्ड सब्जियां, चाय, कॉफी, मिल्ड उत्पाद, आयुष उत्पाद, तंबाकू, कोकोआ उत्पाद और सीड्स शामिल हैं.
इस व्यापार समझौते से भारत के किसानों और उत्पादकों को बड़ा लाभ मिलेगा. भारत के समुद्री उत्पाद, मसाले, बासमती चावल और डेयरी उत्पाद अमेरिका में आसानी से बेचने में सक्षम होंगे. वहीं, अमेरिका से ताजा फल, शराब, कपास और वनस्पति तेल भारत में उपलब्ध होंगे. यह समझौता दोनों देशों के कृषि और खाद्य उत्पादों के व्यापार को बढ़ावा देगा और किसानों की आमदनी में सुधार करेगा.
ये भी पढ़ें:
River Buffalo: देश ही नहीं विदेशों में भी दूध-मीट की खूब है डिमांड, ये है नदी भैंस की खासियत
बजट से पहले बिहार सरकार का आर्थिक सर्वे: मखाना क्षेत्र बढ़ेगा, चावल पिछड़ा