ओडिशा में तापमान में आई गिरावट के बाद बढ़ी ठंड, 2 जनवरी तक रहेगी शीतलहर की स्थिति

ओडिशा में तापमान में आई गिरावट के बाद बढ़ी ठंड, 2 जनवरी तक रहेगी शीतलहर की स्थिति

मौसम कार्यालय ने कहा कि मध्य ओडिशा के अंगुल में तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद सुंदरगढ़ में 11 डिग्री, कोरापुट में 11.2 डिग्री और बालासोर और राउरकेला में 11.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

delhi colddelhi cold
क‍िसान तक
  • Bhuvneshwar,
  • Dec 12, 2023,
  • Updated Dec 12, 2023, 2:43 PM IST

देश भर के राज्यों में इस वक्त मौसम ने करवट ली है और तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. खास कर उत्तर भारत के राज्यों में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है. इधर ओडिशा के कई आदिवासी बहुल जिलों में मंगलवार को पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरने के कारण ठंड की स्थिति बनी हुई है. मौसम विज्ञान केंद्र, भुवनेश्वर से मिली जानकारी के अनुसार कंधमाल जिले के जी उदयगिरि में राज्य में सबसे कम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सुंदरगढ़ जिले के क्योंझर और किरी में तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद कंधमाल जिले के दरिंगबाड़ी में 9.5 डिग्री सेल्यियस और फुलबनी में 10 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

मौसम कार्यालय ने कहा कि मध्य ओडिशा के अंगुल में तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद सुंदरगढ़ में 11 डिग्री, कोरापुट में 11.2 डिग्री और बालासोर और राउरकेला में 11.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. भुवनेश्वर और कटक जैसे जुड़वां शहरों में पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया. जहां भुनेश्वर में रात का तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं कटक में रात का तामपान 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. आईएमडी ने कहा कि राज्य की राजधानी में तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री कम था. कंधमाल, कोरापुट, सुंदरगढ़ और क्योंझर जिलों के आदिवासी इलाकों में लोगों को ठंड से बचने के लिए आग के आसपास बैठे देखा गया.

ये भी पढ़ेंः चंदन की खेती करने के लिए अविनाश ने छोड़ी पुलिस की नौकरी, आज 10 राज्यों में करते हैं खेती

रात के तापमान में आयी गिरावट

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि इस साल, चक्रवाती बारिश के प्रभाव के कारण राज्य में ठंड के मौसम की स्थिति नवंबर से दिसंबर के पहले सप्ताह तक देरी से आई हैं, वहीं उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाओं के कारण दिनों के मामले में   पिछले कुछ वर्षों में रात के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है. आईएमडी ने 14 दिसंबर तक राज्य भर में कई स्थानों पर रात के तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान लगाया है. मौसम विज्ञान केंद्र, भुवनेश्वर के निदेशक एचआर बिस्वास ने कहा कि ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में 2 जनवरी तक शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है. 

ये भी पढ़ेंः  तेलंगाना के किसानों को 'रायथु बंधु' स्कीम का मिलेगा पैसा, सीएम रेड्डी ने दिए आदेश

झारखंड में बढ़ी ठंड

इधर ओडिशा से सटे झारखंड की बात करें तो मिचौंग तूफान के प्रभाव से हुई चार दिनों की बारिश के बाद राज्य के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. रांची के तापमान में सामान्य से 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है. पिछले 24 घंटे में सबसे कम तापमान गुमला जिले का रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग के अनुमान है कि अभी झारखंड के न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी. 

 

MORE NEWS

Read more!