Potato Price: मंडियों में आलू का निकला 'दम', महज इतना मिल रहा भाव, संकट में फंसे किसान

Potato Price: मंडियों में आलू का निकला 'दम', महज इतना मिल रहा भाव, संकट में फंसे किसान

Potato Mandi Rate: यूपी, पश्चिम बंगाल और गुजरात की मंडियों में आलू के भाव दबाव में बने हुए हैं. ज्यादा आवक और बढ़ी सप्लाई के कारण किसानों को उम्मीद के मुताबिक रेट नहीं मिल पा रहे हैं.

आलू का मंडी भावआलू का मंडी भाव
प्रतीक जैन
  • Noida,
  • Apr 20, 2026,
  • Updated Apr 20, 2026, 4:52 PM IST

बीते कुछ महीनों से देश के प्रमुख आलू उत्पादक राज्‍यों की मंडियों में कम कीमतों से किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. हालात यह है कि किसानों को 4 से 6 रुपये प्रति  किलोग्राम के भाव से उपज बेचनी पड़ रही है. यह नुकसान किसानों के लिए अगली फसल की बुवाई पर असर डालने का काम कर रहा है. अगर आगे भी यही हालात रहे तो किसानों को अगली फसल के लिए फिर से कर्ज उठाना पड़ेगा. उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और गुजरात की मंडियों में आलू के भाव बेहद कमजोर बने हुए हैं, जिससे किसानों को उम्मीद के मुताबिक रेट नहीं मिल पा रहे हैं.  जानिए तीनों राज्‍यों की मंडियों में आलू के ताजा भाव...

उत्‍तर प्रदेश की मंडियों में आलू का भाव

मंडीवैरायटी/ग्रेडन्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल)अध‍िकतम कीमत (रु/क्विंटल)औसत कीमत (रु/क्विंटल)
लालगंज एपीएमसी, रायबरेलीदेसी - FAQ100012001100
खलीलाबाद एपीएमसी, संत कबीर नगरमीडियम100010001000
छिबरामऊ एपीएमसी, कन्नौजअन्य - FAQ500500500
कन्नौज एपीएमसी, कन्नौजअन्य - FAQ450450450
मुरादनगर एपीएमसी, गाजियाबादमीडियम100010001000
हसनपुर एपीएमसी, अमरोहादेसी - FAQ400420410
हसनपुर एपीएमसी, अमरोहाअन्य - FAQ410410410
जसवंतनगर एपीएमसी, इटावादेसी - मीडियम500700600
फर्रुखाबाद एपीएमसी, फर्रुखाबादलोकल - FAQ400500450
सादाबाद एपीएमसी, हाथरसअन्य - FAQ500500500
खंडला एपीएमसी, शामलीदेसी - FAQ500570535

उत्तर प्रदेश की मंडियों में 20 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक आलू की कुल आवक करीब 4631.99 मीट्रिक टन आलू की आवक दर्ज की गई. कई प्रमुख मंडियों में भाव 400 से 700 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहे. कन्नौज, अमरोहा और फर्रुखाबाद जैसी मंडियों में लोअर रेंज के भाव देखने को मिले, जबकि कुछ जगहों पर भाव 1000 रुपये के आसपास भी रहे.

पश्चिम बंगाल की मं‍डियों में आलू का भाव

मंडीवैरायटी/ग्रेडन्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल)अध‍िकतम कीमत (रु/क्विंटल)औसत कीमत (रु/क्विंटल)
बीरभूम एपीएमसी, बीरभूमआलू - FAQ9001000950
बक्सीरहाट एपीएमसी, कूचबिहारज्योति - FAQ780820800
गंगारामपुर एपीएमसी, दक्षिण दिनाजपुरलोकल - FAQ510540530
पांडुआ एपीएमसी, हुगलीज्योति - FAQ620680660
धूपगुड़ी एपीएमसी, जलपाईगुड़ीज्योति - FAQ600700650
झाड़ग्राम एपीएमसी, ज्योति - FAQ560650610
गजोल एपीएमसी, मालदालोकल - FAQ400420410
एगरा/कॉन्टाई एपीएमसी, पूर्वी मिदनापुरज्योति - FAQ800820810
घाटाल एपीएमसी, पश्चिम मिदनापुरज्योति - लोकल720760740
जंगीपुर एपीएमसी, मुर्शिदाबादज्योति - FAQ450550500
बारासात एपीएमसी, उत्तर 24 परगनाज्योति - FAQ110011001100
बलरामपुर एपीएमसी, पुरुलियाअन्य - FAQ7001000800
कालियागंज एपीएमसी, उत्तर दिनाजपुरअन्य - FAQ550600580

पश्चिम बंगाल की मंडियों में कुल लगभग 1901.25 मीट्रिक टन आलू की आवक रही. यहां ज्योति और लोकल वैरायटी के भाव 400 से 1100 रुपये प्रति क्विंटल के बीच दर्ज किए गए. बारासात जैसी मंडी में ऊपरी भाव 1100 रुपये तक रहे, लेकिन अधिकतर मंडियों में औसत भाव 500-800 रुपये के बीच ही सीमित दिखे. 

गुजरात की मंड‍ियों में आलू का भाव

मंडीवैरायटी/ग्रेडन्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल)अध‍िकतम कीमत (रु/क्विंटल)औसत कीमत (रु/क्विंटल)
आनंद (सब्जी यार्ड) एपीएमसी, आणंदग्रेड बी600800700
अंकलेश्वर एपीएमसी, भरूचग्रेड ए80015001300
दाहोद (सब्जी मार्केट) एपीएमसी, दाहोदलोकल80012001100
मेहसाणा (सब्जी मार्केट) एपीएमसी, मेहसाणालोकल3001000750
बिलिमोरा एपीएमसी, नवसारी (गुजरात)अन्य - FAQ110017001400
पोरबंदर एपीएमसीरेड नैनीताल - नॉन FAQ75012501000
गोंडल (सब्जी मार्केट) एपीएमसी, राजकोटलोकल5001250875
राजकोट (सब्जी सब यार्ड) एपीएमसीFAQ4701295880
सूरत एपीएमसी, सूरतअन्य - FAQ4001500950
पादरा एपीएमसी, वडोदराअन्य - FAQ100018001400

गुजरात की मंडियों में करीब 1457.84 मीट्रिक टन आलू की आवक दर्ज हुई. यहां 300 रुपये से लेकर 1800 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव देखने को मिले, लेकिन ज्यादातर मंडियों में औसत भाव 700 से 1400 रुपये के बीच रहे.

MORE NEWS

Read more!