
कई राज्यों में इस समय अनाज मंडियों में गेहूं की आवक जारी है. ज्यादातर राज्यों में गेहूंं की एमएसपी पर सरकारी खरीद की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है. अब इक्का-दुक्का राज्यों में ही खरीद प्रक्रिया चल रही है. वहीं, ज्यादातर राज्यों में किसान निजी व्यापारियों को उपज बेच रहे हैं. वर्तमान सीजन में 2425 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी के मुकाबले किसानों काे बेहतर दाम मिल रहे हैं. पश्चिम बंगाल और गुजरात में किसानों को उपज के बढ़िया दाम मिल रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं आज 24 जून को विभिन्न मंडियों में गेहूं के दाम…
| मंडी | वैरायटी | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) | मॉडल कीमत (रु./क्विंटल) |
| आसनसोल | कल्याण | 2700 | 3050 | 2865 |
| आसनसोल | अन्य | 2500 | 2730 | 2645 |
| बोलपुर | सोनालिका | 2500 | 2600 | 2550 |
| दुर्गापुर | कल्याण | 2750 | 3050 | 2865 |
| दुर्गापुर | अन्य | 2500 | 2730 | 2650 |
| कालियागंज | लोकल | 2500 | 2700 | 2600 |
| रायगंज | लोकल | 2500 | 2800 | 2600 |
| रामपुरहाट | सोनालिका | 2500 | 2600 | 2550 |
| सैंथिया | सोनालिका | 2500 | 2600 | 2550 |
पश्चिम बंंगाल की सभी मंडियों में गेहूं का न्यूनतम भाव एमएसपी से कहीं अधिक रहा. वहीं, अधिकतम कीमतें 3050 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई, जबकि मॉडल कीमतें 2550 रुपये से लेकर 2865 रुपये प्रति क्विंटल तक रहीं.
| मंडी | वैरायटी | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) | मॉडल कीमत (रु./क्विंटल) |
| दियोदर | अन्य | 2700 | 2900 | 2850 |
| दियादर | NA | 2500 | 2790 | 2600 |
| हिम्मतनगर | सोनालिका | 2470 | 2715 | 2600 |
| जम्बूसर | अन्य | 2400 | 3000 | 2700 |
| जसदण | 2189 No. 1 | 2100 | 2450 | 2350 |
| जसदण | 2189 No. 2 | 2175 | 2605 | 2400 |
| चोटिला | लाेकल | 2250 | 2650 | 2450 |
| दाहोदा | 147 एवरेज | 2675 | 2750 | 2700 |
| अमरेली | लोकवन | 2255 | 2675 | 2640 |
गुजरात में कुछ मंडियों में गेहूं की कीमतें एमएसपी से नीचे दर्ज की गईं, जबकि कुछ में दाम बढ़िया रहे. अधिकतम दाम की बात करें तो जम्बूसर में गेहूं 3000 रुपये प्रति क्विंटल के अधिकतम भाव से बिका.