Basmati Price: बासमती धान के भाव में जबरदस्‍त उछाल, सालभर में इतने बढ़े दाम, जानें अलग-अलग किस्‍मों का हाल

Basmati Price: बासमती धान के भाव में जबरदस्‍त उछाल, सालभर में इतने बढ़े दाम, जानें अलग-अलग किस्‍मों का हाल

Basmati Mandi Rate: बासमती धान के भाव में जबरदस्त तेजी बनी हुई है. राजस्थान में 1121 किस्म के दाम सालभर में 57.9% और उत्तर प्रदेश में सुपरफाइन बासमती के भाव 59.2% तक बढ़ गए हैं. जानें हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और यूपी में बासमती की अलग-अलग किस्मों के ताजा भाव और मंडियों में धान की आवक का हाल...

Basmati Paddy Price SurgeBasmati Paddy Price Surge
प्रतीक जैन
  • Noida,
  • Oct 30, 2026,
  • Updated Oct 30, 2026, 7:00 AM IST

देशभर के प्रमुख बासमती धान उत्पादक राज्यों की मंडियों में भाव में तेजी बनी हुई है, जिससे किसानों को अपनी फसल पर अच्‍छा मुनाफा मिल रहा है. हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अक्टूबर के चौथे हफ्ते में बासमती की कई किस्मों के भाव में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 40 से 59 प्रतिशत तक बढ़त दर्ज की गई है, जबक‍ि उत्तर प्रदेश में सामान्य बासमती के भाव में हालिया गिरावट दर्ज की गई है. भारत सरकार के पोर्टल एगमार्कनेट के आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर के चौथे हफ्ते में हरियाणा में सामान्य बासमती का भाव तीसरे सप्ताह (16-23 अक्टूबर) के मुकाबले 7.5 प्रतिशत बढ़कर 4,803.29 रुपये प्रति क्विंटल हो गया. 

पंजाब में 1121 किस्‍म का भाव 4416 रुपये

पंजाब में बासमती 1121 किस्म का भाव 6.1 प्रतिशत बढ़कर 4,416.65 रुपये और राजस्थान में सामान्य बासमती का भाव 6.6 प्रतिशत बढ़कर 3,954 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गया. वहीं, उत्तर प्रदेश में बासमती 1509 का भाव तीसरे सप्ताह के मुकाबले 7.2 प्रतिशत बढ़कर 3,273.07 रुपये प्रति क्विंटल हो गया. वहीं, सामान्य बासमती का भाव 19.9 प्रतिशत गिरकर 2,750 रुपये प्रति क्विंटल रह गया.

एक महीने में इतना बदला भाव

वहीं, सितंबर के आखिरी हफ्ते (24-30 सितंबर) के मुकाबले हरियाणा में सामान्य बासमती का भाव 19.9 प्रतिशत और 1121 किस्म का भाव 13.2 प्रतिशत बढ़ा है. उत्तर प्रदेश में 1509 किस्म के दाम में 9.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि सामान्य बासमती के भाव में 21.6 प्रतिशत की गिरावट आई है.

पिछले साल की समान अवधि (24-31 अक्टूबर 2025) के मुकाबले राजस्थान में 1121 किस्म का भाव 57.9 प्रतिशत बढ़कर 4,665.60 रुपये प्रति क्विंटल हो गया. उत्तर प्रदेश में सुपरफाइन बासमती के दाम 59.2 प्रतिशत बढ़कर 4,125 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गए. पंजाब में 1121 किस्म का भाव भी 50 प्रतिशत बढ़कर 4,416.65 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया.

राज्यों में किस्‍म-वार बासमती धान भाव (रु./प्रति क्विंटल)

राज्य11211509सामान्य बासमतीअन्य किस्म
हरियाणा4,639.57 (+26.9%)4,066.20 (+43.2%)4,803.29 (+41.9%)-
पंजाब4,416.65 (+50.0%)4,232.74 (+37.4%)4,576.28 सुगंधा: 4,839.13 
राजस्थान4,665.60 (+57.9%)4,014.25 (+46.6%)3,954.00 (+52.4%)अन्य: 4,199.79
उत्तर प्रदेश4,200.00 (+49.2%)3,273.07 (+21.7%)2,750.00 (+12.2%)सुपरफाइन: 4,125.00 (+59.2%)
उत्तराखंड-3,800.00 (+29.5%)--

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा आवक दर्ज

एगमार्कनेट के अनुसार, 1 से 27 अक्टूबर 2026 के दौरान उत्तर प्रदेश की मंडियों में सबसे ज्यादा 10.93 लाख मीट्रिक टन बासमती धान पहुंचा. हरियाणा में 3.22 लाख टन और पंजाब में 1.29 लाख टन आवक दर्ज की गई. पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले उत्तर प्रदेश में आवक 4.7 प्रतिशत और हरियाणा में 0.5 प्रतिशत बढ़ी. इसके उलट, पंजाब में आवक 36.4 प्रतिशत घट गई. राजस्थान में आवक 13,193 टन से बढ़कर 33,245 टन हो गई.

बता दें कि इंडियन राइस एक्सपोर्टर्स फेडरेशन (IREF) के बासमती अध्यक्ष राजीव सेतिया ने हाल ही में कहा है कि इस साल बासमती की पैदावार पिछले साल की तुलना में 5 से 10 प्रतिशत ज्यादा रहने का अनुमान है. इसके बावजूद मंडियों में भाव मजबूत बने हुए हैं. उन्होंने बासमती उत्‍पादक क्षेत्रों में अच्छी बारिश और बेहतर फसल हालात को इसकी वजह बताया है. 

MORE NEWS

Read more!